Culture and society

रंगपंचमी पर लहर-लहर लहराएंगा भगवा, फिर निकलेगी रसिया कार्नर की गेर

इंदौर(विनोद गोयल)।    “रसिया कॉर्नर की गेर”* का यह 53 वा वर्ष है। माँ अहिल्या की पावन नगरी इंदौर की प्रतिष्ठित रंगपंचमी पर्व पर निकलने वाली, आप सब की अपनी “रसिया कॉर्नर की गेर” का यह 53 वा वर्ष है। यह गेर 8 मार्च, रविवार को रंग पंचमी के पावन पर्व पर सुबह दस बजे रसिया कॉर्नर ओल्ड राजमोहल्ला स्थित “हरि राम मंदिर” पर पूजन के पश्चात् प्रारंभ होगी। इस बार गेर में छोटे बड़े मिलाकर करीब 40 वाहन शामिल रहेंगे, सभी वाहन भगवा ध्वजों से सुसज्जित रहेंगे।

ई सिटी के नवाचार के साथ निकलेगी
रसिया कॉर्नर गेर में विशेष रूप से पांच टैंकर, पचास फुट ऊंचाई तक मार करने वाली मिसाइल के साथ रहेंगे, सबसे आगे 10 ई रिक्शा इंदौर के ई सिटी के नवाचार को बताती हुई चलेंगी, उसके पीछे ढोल ताशे की गूंज के साथ ही गेर में दो बड़े बैंड फाग गीतों की प्रस्तुति देते हुए जनता का मन मोह लेंगे, इसी के साथ ही युवाओं की टोलियां चार बड़ी डीजे की गाड़ियों की धुन पर थिरकती हुई गेर का आनंद लेंगी। पानी के ड्रमों से भरे हुए 10 ट्रैक्टर ट्रॉली लोगों पर पानी बरसाते हुए चलेंगी, सनातन परंपरा को दर्शाती हुई आदि योगी की एक झांकी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी।

लव जिहाद के ज्वलंत मुद्दे को दिखाएंगी झांकी

गेर संयोजक पंडित राजपाल जोशी ने बताया कि एक झांकी लव जिहाद के ज्वलंत मुद्दे को दर्शाती हुई बनाई गई है जो कि समाज जागरण के उद्देश्य को पूर्ण करेगी। रसिया कॉर्नर गेर में करीब 360 वालेंटियर्स भगवा हेलमेट और भगवा जैकेट पहन कर गेर की व्यवस्था को संभालते हुए चलेंगे। इसके साथ ही पूरे गेर में 3000 kg भगवा गुलाल का इस्तेमाल भी किया जाएगा और इंदौर की धर्म प्रेमी जनता को भगवा रंग में रंग दिया जाएगा।

Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *