“संत समागम संत रक्षा संगठन” जो कि एक आध्यात्मिक और सामाजिक समूह है यह संगठन विनयकान्त जी महाराज के नेतृत्व में कार्य करता है वह इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष है। जिसका उद्देश्य संतों और धार्मिक अनुष्ठानों का संरक्षण करना है, और यह संगठन कुटम्ब ऐप जैसे प्लेटफार्मों पर भी सक्रिय है, जो संतों के विचारों और आयोजनों को साझा करने के लिए एक मंच प्रदान करता है।
खाटू श्याम मंदिर अंबिकापुरी के है संस्थापक
श्री श्री 1008 श्री गोपालदास जी महाराज वर्तमान में खाटू श्याम मंदिर अंबिकापुरी के है संस्थापक है वह यहां खाटु श्याम की भक्ति में लीन रहते है। खाटू श्याम मंदिर मे कई आयोजन करके यह धर्म जागरण की अलख जगा रहे है। इन्हे संत समागम संत रक्षा संगठन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनित किया गया है। इनके मनोनयन पर धर्म समाज के कई साधु संतो ने इनका सम्मान किया।
संत समागम संत रक्षा संगठन के उद्देश्य
संत समागम संत रक्षा संगठन संतों की शिक्षाओं का प्रचार और आध्यात्मिक परंपराओं की रक्षा करना करने का उद्देश्य लेकर कार्य कर रहा है। जिसका नेतृत्व विनयकान्त जी महाराज कर रहे है। इसके साथ ही यह संगठन हिंदू धर्म का प्रचार-प्रसार करने वाले कार्यों का आयोजन करके धार्मिक समागम और संतों के विचारों का आदान-प्रदान करता है।


