Eternal Hinduism

सोमनाथ स्वाभिमान पर्वः पीएम मोदी के आह्वान पर सनातनी विधायक ने किया रुद्राभिषेक, गूंजा ॐ नमः शिवाय

देशभर में पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के पावन अवसर पर शिवालयो में विशेष अनुष्ठान किए जा रहे है। इसी क्रम में इंदौर के कांटाफोड़ महादेव मंदिर, अग्रसेन चौराहा पर श्रद्धा, आस्था एवं राष्ट्रगौरव के भाव से रुद्राभिषेक एवं महाआरती का आयोजन किया गया।

आत्मसम्मान का प्रतीक है सोमनाथ
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व भारतीय सभ्यता, सनातन संस्कृति और राष्ट्र के आत्मसम्मान का प्रतीक है। यह पर्व भगवान सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के उस गौरवशाली इतिहास को स्मरण करने हेतु मनाया जाता है, जो बार-बार हुए आक्रमणों के बावजूद नष्ट नहीं हुआ और हर बार और अधिक भव्य रूप में पुनर्निर्मित हुआ। यह पर्व यह संदेश देता है कि भारत की सनातन परंपरा, आस्था और स्वाभिमान को कोई शक्ति समाप्त नहीं कर सकती।

सनातनी विधायक ने किया रुद्राभिषेक 
इस अवसर पर सनातनी विधायक गोलू शुक्ला द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान महादेव का रुद्राभिषेक कर महाआरती की गई। उन्होंने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व हमें अपने इतिहास से प्रेरणा लेकर राष्ट्र, धर्म और संस्कृति की रक्षा हेतु सदैव जागरूक रहने का संकल्प देता है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दिनेश वर्मा, पार्षद मृदल अग्रवाल,विनोद खण्डेलवाल,राजेन्द्र केलोनिया,अरुण पेंढारकर, शिव वर्मा,बंटी वर्मा, कैलाश यादव, पारस खिंची, कालू अग्रवाल,संदीप गोयल,राहुल राणे,संजय कौशिक,शिव कौल,सहित विधानसभा-3 के समस्त कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *