इंदौर(विनोद गोयल)। महाशिवरात्रि (भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह उत्सव) पर ठंडाई का बहुत महत्व है। यह न केवल भोलेनाथ को प्रिय है, बल्कि स्वास्थ्यवर्धक भी है। ठंडाई बादाम, सौंफ, खरबूजे के बीज, काली मिर्च और गुलाब की पंखुड़ियों जैसे शीतल अवयवों से बनती है, जो उपवास के दौरान शरीर को ठंडक और ऊर्जा प्रदान करते हैं।
इसी कड़ी में आज सुबह से विजय शाही ठण्डाई की दुकान भारी भीड़। चिमन बाग स्थित विजय शाही ठण्डाई की दुकान पर जाकर भक्तों ने खूब ठण्डाई का सेवन किया। शिवभक्त इसे प्रसाद स्वरूप मान कर महाशिवरात्रि के दिन इसका अवश्य ही सेवन करते है। यहाँ अल सुबह से ठण्डाई की दुकान पर शिव भक्तों की लाईन लग गई।
35 वर्षों से महाशिवरात्रि पर बना रहे शाही ठण्डाई
दुकान संचालक विजय जयसवाल ने बताया की 35 वर्षों से शिवरात्रि के अवसर ड्राई फ्रूट की ठंडाई के लिए लोग आ रहें हैं। इस बार भक्ति में प्रसाद के रुप में भी शाही ठंडाई लेने के लिए आ रहे है । शिवरात्रि पर भांग दुकानों पर रात तक विशेष ग्राहकी दिख रहीं हैं। सुबह से लोग भोलेनाथ के प्रसाद के रूप मैं भांग दुकानों पर पहुंचकर भांग और ठण्डाई का सेवन कर रहे हैं,
दुकानदारों ने भी शिवरात्रि पर कई फेलेवर में ठण्डाई बनाने के साथ ही अपनी दुकाने पहले से ही विशेष रूप से सजाई थी।, दुकानों को बाहर तक निकाला गया है। यही विशेष रूप से सजावट की कई गई हैं। सभी फलेवर की ठण्डाई बनाने का व्यवस्था की गई है। यहां पर दस रुपये लेकर पांच सौ रुपये कीमत से अधिक तक की ठण्डाई उपलब्ध है। जिसे पीने के लिए दूर-दूर से लोग यहां पहुंचते है। क्योकि यहां का टेस्ट सबसे बेस्ट है।


