इंदौर। किन्नर कांड में फरार चल रहे आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे..
इंदौर पुलिस को बड़ी सफलता, फरार आरोपी अक्षय कुमार गिरफ्तार।..
पिछले पांच महीने से दो मामलों में फरारी काट रहा था आरोपी।..
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने स्पेशल टीम गठित की थी।..
तकनीकी माध्यम से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई।..
मानपुर के एक गांव में छिपे होने की मिली थी सूचना।..
पुलिस टीम पहुंचते ही आरोपी जंगल की ओर भागने लगा।..
पुलिस ने पीछा कर जंगल से ही आरोपी को दबोच लिया।..
इससे पहले मामले में तीन आरोपी सपना हाजी, राजा हाशमी और पंकज गिरफ्तार हो चुके हैं।..
आरोपी के खिलाफ परदेशीपुरा थाना और थाना में भी अपराध दर्ज हैं।..
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।


