social organization

एनजीओ महासंघ ने एक ही दिन में लगाए कुल 277 कैंप

इंदौर(विनोद गोयल)। मध्य प्रदेश एनजीओ महासंघ ने इंदौर में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए मात्र चार घंटे में सर्वाधिक संख्या में कैंप आयोजित कर विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया। महासंघ द्वारा एक ही दिन में कुल 277 कैंप सफलतापूर्वक आयोजित किए गए, जो सामाजिक सेवा के क्षेत्र में एक अभूतपूर्व पहल है। यह आयोजन समाजहित और जनकल्याण की दिशा में एक नई मिसाल बनकर सामने आया है।

300 एनजीओ ने सक्रिय भागीदारी निभाई
इंदौर विधानसभा क्रमांक 2 के विधायक रमेश मेंदोला मुख्य अतिथि द्वारा महासंघ के विश्व रिकॉर्ड वाले कैंप का शुभारंभ किया गया। इसमें पूर्व राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त योगेंद्र महंत के मार्गदर्शन राधे राधे फाउंडेशन के अध्यक्ष संतोष मीणा कि अध्यक्षता मे सम्पूर्ण किया गया |  विश्व रिकॉर्ड निर्माण में लगभग 300 एनजीओ ने सक्रिय भागीदारी निभाई और विभिन्न स्थानों पर कैंप आयोजित कर समाजसेवा की भावना को सशक्त किया।

122 आंगनवाड़ियों में लगे कैंप
इस ऐतिहासिक आयोजन में Women and Child Development Department का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। विभाग के सहयोग से इंदौर की 122 आंगनवाड़ियों में कैंप लगाने की सुविधा मिली, जिससे कार्यक्रम को व्यापक स्तर पर सफल बनाया जा सका। कुछ कैंप कटनी , बुरहानपुर, खंडवा, पुनासा , खरगोन , भोपाल आदि स्थानों पर भी लगाए गए,

चिकित्सा क्षेत्र से भी महत्वपूर्ण सहयोग
Index Medical College,

Sri Aurobindo Institute of Medical Sciences,

APJ Abdul Kalam Medical College

एवं R.M. Kapoor Medical College

की ओर से डॉक्टरों का सहयोग प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त आपकी मुस्कान आयुर्वेदिक सेंटर, राहत समर्पण सेवा समिति कटनी जहा 1780 जांचे कराई गयी, संस्था कृष्ण सखी, हिंदेकता परिवार टेक्की यूनियन,रुक्मणी मोटर वाइट कालर फाइनेंसियल सर्विसेज द्वारा भी विशेष सहयोग प्रदान किया गया।

एक महीने से चल रही थी तैयारियां
महासंघ के सचिव श्रेयांस जैन ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए पिछले एक महीने से गहन तैयारियां की जा रही थीं। अध्यक्ष सचिव सातपुते जी की कर्मठता तथा महामंत्री रविंद्र जादव , प्रभारी आकाश मेश्राम , विकास पवार, विराज भाई, विनय भाई, अंश भाई, कनाडी जी, शालिनी दीदी एवं अन्य एनजीओ प्रतिनिधियों के समर्पित सहयोग से यह ऐतिहासिक कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

सामाजिक समर्पण का सामूहिक प्रयास
मध्य प्रदेश एनजीओ महासंघ ने इस उपलब्धि को सामूहिक प्रयास, सामाजिक समर्पण और जनसेवा की भावना का परिणाम बताया है तथा भविष्य में भी इसी प्रकार समाजहित में नवाचारपूर्ण कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया है।

Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *