Eternal Hinduism

ठाकुर राधावल्लभ लाल को ठंड से बचाने के लिए लगाया पंचमेवायुक्त खिचड़ी का भोग, मंदिर में श्रद्धालुओं के बीच हाथापाई

वृंदावन के ठाकुर राधावल्लभ मंदिर में खिचड़ी उत्सव की शुरुआत हुई। पौष मास के शुक्ल पक्ष की दौज पर, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और श्रीहित हरिवंश महाप्रभु के सेव्य ठाकुर राधावल्लभलाल को सर्दी से राहत देने के लिए पंचमेवायुक्त गर्म खिचड़ी परोसी गई जिसको राधावल्लभलाल ने चखा । ठाकुर जी को ठंड से बचाने के लिए यह पंचमेवा युक्त खींचड़ी परोसी गई। करीब तीन सौ दस वर्ष पहले मंदिर में शुरू हुई खिचड़ी उत्सव की परंपरा का मंदिर सेवायत आज भी पालन कर रहे हैं।
भक्तों को बांटी गई खिचड़ी
ठाकुरजी को पंचमेवायुक्त खिचड़ी का भोग लगाया गया और सेवायतों ने खिचड़ी उत्सव के पदों का गायन किया। इसके बाद भक्तों को खिचड़ी प्रसाद बांटा गया।ठाकुर राधावल्लभ मंदिर में सोमवार को शुरू हुए खिचड़ी उत्सव के दर्शन के लिए भोर में ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर के बाहर एकत्रित हो गई और राधावल्लभलाल के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। मंगला आरती से पहले ठाकुरजी को पंचमेवायुक्त खिचड़ी भोग में परोसी तो सेवायतों ने खिचड़ी उत्सव के पदों का गायन कर आराध्य को रिझाया। खिचड़ी उत्सव में मंगला आरती के दर्शन को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

श्रद्धालुओं में झगड़ा
दर्शन खुलते ही श्रद्धालुओं में हाथापाई का दृश्य देखकर दूसरे श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया। कुछ लोगों ने एक-दूसरे को दूर किया। तब जाकर राहत मिली। आगे बढ़कर दर्शन के लिए एक-दूसरे को धकियाने को लेकर ही आपस में श्रद्धालुओं में झगड़ा हो गया। किसी भी पक्ष ने मामले की शिकायत पुलिस से नहीं की।

जैसे ही मंदिर के पट खुले तो आगे बढ़कर दर्शन की इच्छा लिए श्रद्धालु एक-दूसरे को धकियाने लगे। ऐसे में प्रांगण के बीच भीड़ के दबाव में कुछ युवक आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से हाथापाई शुरू हो गई। भीड़ अधिक होने के कारण श्रद्धालुओं ने बीच बचाव करवा दिया। झगड़े के वीडियो श्रद्धालुओं ने बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिए।

Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *