NEWS

ट्रैफिक पुलिस, प्रतिबंधित चाइनीज मांझे का उपयोग नही करने के लिए कर रही जागरूक

इंदौर ट्रैफिक पुलिस चेकिंग पॉइंट पर नो एंट्री पॉइंट व चौराहा पर बैनर लगा कर जनजागरूकता फैला रही है।  अनाउंसमेंट कर प्रतिबंधित चाइनीज मांझे का उपयोग नही करने के लिए कर रही जागरूक कर रही है।

जीवन को संकट में डालती  नायलॉन वाली डोर

मानव जीवन तथा पशु-पक्षियों के जीवन को संकट में डालने वाले नायलॉन वाली डोर तथा शासन द्वारा प्रतिबंधित/चाइनीज मांझा के विरूद्ध जनजागरूकता हेतु हरसंभव प्रयास किए जा रहे है। इसकों लेकर आज मकर संक्रांति के दिन सुबह से ही ट्रैफिक पुलिस ने जनजागरूकता कार्यक्रम शुरू कर दिया। इसके साथ ही पुलिस ने चायनिज मांझे के क्रय-विक्रय व उपयोग करने वालो की धरपकड करने एव उचित व प्रभावी वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इन्दौर संतोष कुमार सिंह द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में नगरीय जोन के सभी अधिकारियो के मार्गदर्शन में सभी थाना क्षेत्रों मे चाइनीज मांझा के प्रति जागरुत हेतु “SAY NO TO CHINESE MANJHA”   विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *