भारत को दिव्यभूमि माना जाता है। जहां पर धर्म और ज्योतिषशास्त्र को माना जाता है और आज भी भारत देश में भविष्य जानने की इच्छा हर एक व्यक्ति में होती है जो यह जानना चाहता है कि भविष्य में क्या होने वाला है। हमारे देश में कई ऋषि मुनि हुए जिन्होने दुनिया में होने वाले कार्यो के बारे में हजारों साल पहले ही अपनी वाणी में बता दिया था लेकिन आप को जान कर हैरानी होगी कि विश्व में दो ऐसे भविष्य वक्ता रहे जिनकी भविष्य वाणी को आज भी पुरी दुनिया देख कर उन घटनाओं से अवगत रहती है। तो आइए जानते है कौन थे वह दो भविष्य वक्ता जिन्होने कई वर्षो पहले ही भविष्य को देखा था।

भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा
विश्व का भविष्य देखने वाले दो भविष्यवक्ता थे नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा 16वीं सदी के फ्रांसीसी भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस और 20वीं सदी की बुल्गारियाई नेत्रहीन बाबा वेंगा, दोनों अलग-अलग युगों से थे, लेकिन भविष्य को लेकर किए गए उनके दावे आज भी दुनिया की जिज्ञासा बने हुए हैं।
सच हुई है कई भविष्यवाणिया
नास्त्रेदमस की किताब ‘लेस प्रोफेसीज’ और बाबा वेंगा के कथित कथनों को अक्सर बड़े ऐतिहासिक घटनाक्रमों से जोड़ा गया, जैसे हिरोशिमा परमाणु हमला, 9/11 आतंकी हमला और कोविड-19 महामारी। नास्त्रेदमस ने जिस ‘महाशक्तियों के टकराव’ की बात कही थी, 2025 में वैश्विक राजनीति में तनाव, युद्ध की आशंकाएं और बयानबाजी जरूर देखने को उन्होंने राजकुमारी डायना की मृत्यु और सोवियत संघ के पतन जैसी कई घटनाओं की भविष्यवाणी की थी, हालांकि इसका अर्थ हर कोई अपने तरीके से निकालता रहा.
कौन थे बाबा वेंगा
बाबा वेंगा, बुल्गारिया की एक रहस्यमयी महिला थीं, जिनका असली नाम वेंजेलिया पांडेवा गुश्टेरोवा था, जो बचपन में अंधी हो गई थीं लेकिन भविष्य देखने और भविष्यवाणियाँ करने की चमत्कारी शक्तियों के लिए जानी जाती थीं। बाबा वेंगा को बल्गेरियन भविष्यवक्ता के नाम से भी जाना जाता है।
आंखों की रोशनी गई तो मिली दिव्यदृष्टि
साल 1933 में वेंगेलिया जब अपनी बहनों के साथ खेल रही थी तब एक भयंकर आंधी आई. इस आंधी और तूफान से वेंगेलिया की आंखें चोटिल हो गईं और उनकी देखने की क्षमता चली गई. इसके बाद से ही वेंगेलिया कई तरह की भविष्यवाणी करने लगीं. पहले तो लोग उनकी बातों को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेते थे, लेकिन जब उनकी ये भविष्यवाणी सच होने लगीं तो वो पूरे इलाके में मशहूर हो गईं. 1980 तक उन्हें लोग बाबा वेंगा के नाम से जानने लगे, उन्हें बाद में नास्त्रेदमस ऑफ द बाल्कन की उपाधि दी गई। बाबा वेंगा ने 1996 में अपने निधन से पहले, वर्ष 5079 तक की भविष्यवाणियां कर रखी है। अब तक उनकी कई भविष्यवाणियां सच हो चुकी है जैसे- उन्होंने अमेरिका में 2001 में हुए 9/11 अटैक को लेकर पहले ही कहा था कि “हॉरर, हॉरर! अमेरिकी भाई स्टील पक्षियों के हमले के बाद गिर जाएंगे”, सोवियत संघ के 1991 में विघटन को लेकर भी भविष्यवाणी सच हो चुकी है.
2026 की भविष्यवाणियों से है दुनिया डरी
अब कुछ ही दिनों में साल 2026 की शुरूआत होने जा रही है। ऐसी कौन-सी भविष्यवाणियां हैं, जिससे दुनिया डरी हुई है। तो आइए जानते है कि बाबा वेंगा ने 2026 को लेकर क्या संकेत दिए है। जिसके लिए हमें तैयार रहना है कि ऐसी स्थितियां भी निर्मित हो सकती है चुंकि ये भविष्यवाणिया है जो सही होगी या नहीं ये तो इनके घटित होने के बाद ही सामने आता है लेकिन इसकों लेकर हम एतिहात जरूर बरत सकते है।
प्राकृतिक तबाही के है संकेत
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के अनुसार, आने वाला 2026 प्राकृतिक तबाही का माना जा रहा है। इस वर्ष दुनिया को कई प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ सकता है। बाबा वेंगा की मानें तो नए साल में ज्वालामुखी विस्फोट और भूकंप समेत जैसी कई तरह की आपदाएं आ सकती हैं। बाबा वेंगा की इस भविष्यवाणी को लेकर लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।
विनाशकारी युद्ध
बाबा वेंगा ने विश्व शक्तियों के बीच विनाशकारी युद्ध होने की भी भविष्यवाणी की है। ऐसा मानना है कि इस युद्ध की वजह से जानमाल का नुकसान होगा।
एलियंस का संपर्क
एलियंस को लेकर बाबा वांगा ने एक चौकाने वाली भविष्यवाणी की है। बाबा वांगा की भविष्यवाणी के अनुसार, साल 2026 में पृथ्वी पर एलियंस का संपर्क हो सकता है। बाबा वेंगा की यह भविष्यवाणी भी नए साल आने से पहले चर्चा का विषय बनी हुई है।
आर्थिक संकट
इसके अलावा अगले साल लोगों को आर्थिक संकट का भी सामना करना पड़ सकता है। बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के अनुसार, बैंकिंग संकट गहरा सकता है, जिसका प्रभाव लोगों पर पड़ेगा। बाबा वेंगा की यह भविष्यवाणी वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर सकती है। साथ ही महंगाई की भी समस्या उत्पन्न हो सकती है।
मानव जीवन होगा प्रभावित
बाबा वेंगा ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर भी 2026 के लिए भविष्यवाणी की है। बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के अनुसार, साल 2026 में एआई मानव जीवन को प्रभावित करेगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर कंट्रोल न होने से AI अहम फैसले लेगा।


