NEWS

कबीट खेड़ी शासकीय स्कूल के दो छात्र लापता, स्कूल से फाइल लेने निकले थे

इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र के कबीटखेड़ी में स्थित शासकीय उन्नत माध्यमिक विद्यालय के दो छात्र स्कूल पहुंचने के बाद स्कूल से ही फाइल लेने के लिए निकले थे इसके बाद वापस घर नहीं पहुंचे। दोनो छात्र पास-पास में ही रहते है। छात्रों के लापता होने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है वहीं परिवार दोनो बच्चों को खोजने में लगा हुआ है। इसके पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार कबीट खेड़ी निवासी नैतिक अहिरवार और रूपेश मंडलोई जिनकी उम्र लगभग 11 और 12 साल की है। दोनो आमने सामने रहते है। यह दोनो ही छात्र कबीटखेड़ी के सरकारी स्कूल में कक्षा 7वीं के छात्र है। रोज की तरह ये दोनो बच्चें स्कूल के लिए घर से 28 जनवरी को सुबह 10.30 बजे निकले थे। और स्कूल पहुंचे थे।

स्कूल से फाइल लेने निकले
स्कूल पहुंचने के बाद दोनो बच्चे फाइल लेने का बोल के स्कूल से निकले थे। जिसकी सूचना स्कूल के प्राचार्य हरि सिंह मण्लोई ने दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे बच्चों के पिता को देते हुए बताया कि उनके बच्चे लगभग 11.30 बजे स्कूल से फाइल लाने का बोल कर निकले थे। जो वापस स्कूल नहीं पहुंचे। बच्चों के पिता ने उसके बाद दोनो बच्चों के तलाश अपने-अपने रिश्तेदारों और जहां बच्चे जाते आते थे वहां की लेकिन दोनो बच्चों का कोई पता नही चल पाया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही बच्चों की तलाश शुरू कर दी है।

अज्ञात व्यक्ति पर शक
बच्चों के पिता का कहना है कि दोनो बच्चो को काई अज्ञात व्यक्ति बहला फूसला कर ले गया है। लेकिन फिलहाल किसी भी  तरह की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं पुलिस ने अभी तक दोनो बच्चों को खोजने के लिए कोई  ठोस कदम नहीं है।

पुलिस का सुस्त रवैया
बच्चो के अभिभावकों का कहना है कि बच्चो को खोजने के लिए अभी तक पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाए है ना ही पुलिस से सख्ती से स्कूल प्रशासन और स्कूल के आसपास किसी से पुछताछ की है। पुलिस ने इस क्षेत्र के सीसीटीवी भी देखे है जिससे बच्चों का जल्दी पता लग सके पूरे मामले में पुलिस की खोजबीन ठंडी नजर आ रही है। जबकि दोनो बच्चो नाबालिग है उनके साथ किसी भी तरह की अनहोने होने की भी आशंका से इंकार नही किया जा सकता है।

Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *