Devasthan (temple)

वेंकटेश बालाजी का हुआ महाअभिषेक,शिक्षा के साथ-साथ अपने धर्म एवं संस्कार का ज्ञान भी बच्चों को दे

इंदौर (विनोद  गोयल)  श्री पद्मावती वेंकटेश देव स्थान पर चल रहे ब्रह्म उत्सव के समापन अवसर पर आज 11.30 बजे भगवान बालाजी का महा अभिषेक निज मंदिर में प्रारंभ हुआ इसमें पोद्दार परिवार, रमेश जी मान्धनिया परिवार एवं राधेश्याम जी लाहोटी परिवार सुनील जी बंसल एवं महेश जी दम्माणी ने पूजन अर्चन कर प्रभु एवं स्वामी जी श्री केशवाचार्य जी महाराज का आशीर्वाद लिया।

संस्कार शिक्षा आज की आवश्यकता
इस अवसर पर स्वामी जी ने पढ़ने वाले बच्चों के लिए कहा कि उन्हें शिक्षा के साथ-साथ अपने धर्म एवं संस्कार का ज्ञान भी होना चाहिए। अच्छी शिक्षा आज की बहुत बड़ी आवश्यकता है। बालाजी के अभिषेक में दूध ,दही ,केसर, हल्दी, शक्कर एवं पवित्र नदियों के जल का प्रयोग कर 108 रजत कलशो से अभिषेक किया गया साथ ही श्री सूक्त, पुरुष सूक्त गणेश अथर्व शीर्ष मंत्रोच्चार एवं तुलसी अर्चना की गयी। अभिषेक के पश्चात भगवान का श्रृंगार किया गया एवं आरती के पश्चात गोष्टी प्रसाद के साथ अभिषेक तीर्थ प्रसाद का भी वितरण किया गया।इस अवसर पर सोयल साबू राजेंद्र मंत्री भगवानदास हेडा ,राजा लड्ढा, प्रदीप साबू, राम हुरकट, राजेंद्र काबरा, मोहित कश्यप, पदमा सोनी ,अनुराधा कश्यप भी मौजूद थे।

ठंडे जल से नहाये बालाजी
मंदिर समिति के मनोहर सोनी एवं हरिकिशन साबू ने बताया कि आज प्रातः सत्र में 9:30 बजे भगवान का चक्र स्नान हुआ जिसमें पुष्कर्णी में भक्तों ने भगवान को स्नान कराया एवं स्वयं भी ठंडे जल से स्नान किया आज उत्सव का अंतिम दिवस था समापन अवसर पर श्रृंगार आरती के साथ उत्सव का समापन हुआ।

Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *