Honor in literature

नर्मदा साहित्य मंथन में साहित्यकार सपना सी.पी. साहू को मिला सम्मान

इंदौर(पंकज शर्मा)। विश्व संवाद केंद्र द्वारा आयोजित मध्य प्रदेश के सबसे चर्चित और वृहद साहित्य सम्मेलन ‘नर्मदा साहित्य मंथन’ (साहित्योत्सव) का भव्य आयोजन इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के तक्षशिला परिसर स्थित सभागार में संपन्न हुआ। इस गरिमामयी कार्यक्रम में देशभर के प्रतिष्ठित इतिहासकारों, कवियों, लेखकों, साहित्यकारों और पत्रकारों सहित प्रबुद्धजनों ने सहभागिता की।

‘संघ में महिलाओं की भूमिका’
साहित्योत्सव के अंतर्गत आयोजित अखिल भारतीय लेखन प्रतियोगिता में ‘संघ विमर्श’ के विभिन्न विषयों पर देशभर से लगभग 150 प्रविष्टियां प्राप्त हुई थीं। इन प्रविष्टियों में सपना सी.पी. साहू द्वारा लिखित आलेख ‘संघ में महिलाओं की भूमिका’ को विषय की गहराई और उत्कृष्ट अभिव्यक्ति के लिए श्रेष्ठ चुना गया।

परिवार एंव मित्रों ने दी बधाइंया
सपना सी.पी. साहू को उनकी इस विशेष उपलब्धि के लिए नर्मदा साहित्य मंथन एवं विश्व संवाद केंद्र मालवा के मंच पर सम्मानित किया गया। उन्हें मुख्य अतिथि देवकृष्ण व्यास एवं दिनेश गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक श्रीरंग पेंढारकर एवं प्रतियोगिता संयोजक अमित राव पवार द्वारा प्रशस्ति पत्र और सम्मान प्रदान किया गया। लेखिका की इस नई उपलब्धि पर साहित्य जगत, उनके परिवार और इष्टमित्रों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *