social organization

“युवा भारत उदय” संगोष्ठी, स्वामी विवेकानंद जयंती पर युवाओं ने रंगोली व 163 दीपों से दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश

इंदौर(विनोद गोयल) भारतीय सिंधु सभा युवा शाखा, इंदौर द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की 163वीं जयंती के अवसर पर “युवा भारत उदय” विषय पर एक भव्य संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन रविवार, 11 जनवरी 2026 को स्वामी प्रीतमदास सभागृह, सिंधी कॉलोनी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

163 दीपों का महा प्रज्वलन
कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद जी की भव्य पोर्ट्रेट रंगोली का निर्माण किया गया, जिसे विश्व रिकॉर्ड होल्डर रंगोली क्वीन शिखा शर्मा द्वारा बनाया गया। साथ ही स्वामी विवेकानंद जी की 163वीं जयंती के उपलक्ष्य में 163 दीपों का महा प्रज्वलन कर वातावरण को प्रेरणादायी बनाया गया।

राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विवेकानंद केंद्र (कन्याकुमारी शाखा) के नगर प्रमुख अजित जी बरगले ने अपने उद्बोधन में स्वामी विवेकानंद जी के जीवन, विचारों एवं राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विवेकानंद जी के आदर्श आज भी युवाओं के लिए पथप्रदर्शक हैं। उनके प्रेरणादायी विचारों को जीवन में अपनाकर ही सशक्त भारत का निर्माण संभव है।

कार्यक्रम का स्वागत भाषण युवा शाखा के अध्यक्ष पंकज फतेहचंदानी द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का संचालन युवा शाखा के महामंत्री योगेश वाधवानी ने कुशलतापूर्वक किया, वहीं आभार प्रदर्शन युवा शाखा के उपाध्यक्ष शिवांक चंदानी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में जय काकवानी, भारतीय सिंधु सभा मुख्य शाखा के अध्यक्ष अजय शिवानी महामंत्री नरेश फुँदवानी विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही महिला शाखा की अध्यक्ष सरिता मँगवानी एवं महामंत्री चाँदनी फुँदवानी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

युवा शाखा से गिरीश ठाकुर, शिवांक चंदानी, ख़ुशाल मोटवानी, हिमांशु मँगवानी, सागर वाधवानी, दीपेश पारवानी, तुषार गंगवानी, पीयूष आहूजा, मनीष अरिजा, समीर खूबानी, पीयूष वाधवानी, सन्नी वाधवानी, सोनू सतवानी एवं मयंक चुग सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता एवं समाजजन उपस्थित रहे।

अंत में आयोजक भारतीय सिंधु सभा युवा शाखा, इंदौर द्वारा सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमुदाय के प्रति आभार व्यक्त किया गया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी देव भाटिया द्वारा दी गई।

Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *