इंदौर । क्षत्रिय मराठा सोश्यल ग्रुप का अ.भा. राजत जयंती परिचय सम्मेलन समारोह का गाँधी हॉल में एतिहासिक सफलता के साथ सम्पन्न हुआ। सोशल ग्रुप के अध्यक्ष गिरिश चव्हाण, पूर्णिमा चव्हाण ने बताया कि रजत जयंती परिचय सम्मेलन दूसरें का उद्घाटन कुल देवी की आरती से हुआ।

जीवनसंगिनी की तलाश में वैज्ञानिक और जज
आज के युग में व्यक्ति की आवश्यकता और पंसद इतनी ऊंची हो गई है कि उनके बराबरी का रिश्ता मिलना भी अब परिचय सम्मेलनों में भी आसान नही रहा। आज परिचय सम्मेलन के दूसरें सत्र में विदेशों में कार्य कार्य करने वाले प्रत्याशियो के अभिभावक बहू की तलाश में आए थे । यूके में कार्य करने वाला बेटा वैज्ञानिक हैं जिसकी वार्षिक आय एक करोड़ से अधिक है। वहीं यूके उनका घर का मकान भी। सम्मेलन में जिला कोर्ट एवं हाई कोर्ट के जज भी जीवन साथी की तलाश में आए थे। वही डाक्टर, इंजिनियर, वकील, आदि प्रत्याशी अपने जीवन साथी की तलाश हेतु सम्मेलन में भाग लिया।
तलाक़ जैसे अभिशाप से होगा बचना
सम्मेलन में आशीर्वाद समारोह के अवसर पर महामंडलेश्वर् दादू महाराज ने कहा की शनि महाराज के आशीर्वाद से आपको मनचाहा जीवन साथी मिलेगा। आप हमेशा जीवन साथी के साथ माता पिता ख्याल रखना चाहिए और उनकी सेवा भी करना चाहिए। आपको संयम से रहना होगा। तलाक़ जैसे अभिशाप से बचना होगा।इस अवसर पर अशोक मेहता, नमिता गरूढ़, रागिनी पवार विवेक कदम, अजय शुक्ला, रोहित जाधव, सम्भाजी गुंजाल आदि
तीन सौ प्रत्याशियों ने दिया परिचय
आज स्पॉट पर भी नवीन पंजीयन में तीन सौ अधिक अभिभावको ने फार्म भरें। सौ से अधिक सम्बन्ध तय होने पर अभिभावकों ने सहमति दी। आज मंच से प्रत्याशियों का परिचय विनोद गोयल एवं गिरीश चव्हाण दिया। कार्यक्रम की पूर्णता पर आभार पूर्णिमा चव्हाण ने व्यक्त किया।


