इंदौर। महाशिवरात्रि के पूर्व जिला न्यायालय परिसर में स्थित कोटेश्वर महादेव मंदिर पर भव्य पूजन महाआरती के साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन संपन्न हुआ। यहां पुरा परिसर शिवभक्ति से ओत-पोत दिखा।
16 वर्षों से हो रहा आयोजन
इंदौर अभिभाषक संघ के सचिव कपिल बिरथरे ने बताया कि प्रतिवर्ष परंपरा 16 वे वर्ष पर जिला न्यायालय इंदौर में महाशिवरात्रि के पावन पर्व के पूर्व भव्य आरती व भोजन प्रसादी का 5000 भक्तों को वितरण हुआ जिसमें विशेष जिला व सत्र न्यायधीश देवेंद्र मिश्रा ,मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट इंदौर शशांक सिंह व न्यायिक मजिस्ट्रेट इंदौर मुकेश गुप्ता सहित उच्च न्यायालय अभिभाषक संघ इंदौर के अध्यक्ष मनीष यादव सचिव मनीष गढ़कर उपस्थित रहे कार्यक्रम में संघ अध्यक्ष एल एल यादव ने संबोधन कर शुभकामनाएं प्रेषित की

भक्तिभाव से सभी ने गृहण की प्रसादी
इस अवसर पर उपाध्यक्ष जितेंद्र नीम कोषाध्यक्ष पुरषोत्तम सोमानी सहित राजेश गंधे , कपिल भ्रातद्वज विजय जैन अधिवक्तागण सहित भारी संख्या में अधिवक्तागणो सहित न्यायिक कर्मचारीगण,न्यायधीशगणो व अभियोजन पक्षो सहित आम जनता ने महाप्रसादी ग्रहण की ।।
कोटेश्वर महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि के पूर्व जिला न्यायालय परिसर में हुआ भव्य आयोजन
Shares:


