Popular

Urban administration

शंखेश्वर पार्श्वनाथ कॉलोनी में आवारा श्वान का आतंक, 50 वर्षीय व्यक्ति पर हमला, रहवासियों में दहशत

इंदौर(विनोद गोयल)।  कनाड़िया बायपास स्थित फीनिक्स मॉल के पास शंखेश्वर पार्श्वनाथ कॉलोनी में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में कॉलोनी के रहवासी 50 वर्षीय अनुपम वर्मा पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। इस घटना के बाद कॉलोनीवासियों में भय और आक्रोश का माहौल है।

अचानक किया हमला
जानकारी के अनुसार, अनुपम वर्मा अपने घर के पास थे, तभी अचानक आवारा कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया और उनके पैर सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर काट लिया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें बचाया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

आवारा श्वान की संख्या लगातार बढ़ रही
कॉलोनी के रहवासियों का कहना है कि शंखेश्वर पार्श्वनाथ कॉलोनी में लंबे समय से आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। ये कुत्ते आए दिन लोगों, बच्चों और बुजुर्गों के लिए खतरा बन रहे हैं। कई बार नगर निगम को शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

निगम प्रशासन नही कर रहा कार्रवाई
सोसायटी के प्रेसिडेंट उमेश दीक्षित ने बताया कि कॉलोनी में आवारा कुत्तों की समस्या गंभीर होती जा रही है। यह घटना प्रशासन की लापरवाही का परिणाम है। उन्होंने नगर निगम से मांग की है कि जल्द से जल्द कार्रवाई कर आवारा कुत्तों को पकड़ा जाए, ताकि कॉलोनीवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। नगर निगम को नियमित आवारा श्वान को शेल्टर हाउस भेजने की कार्रवाई करना चाहिए

आंदोलन की चेतावनी
कॉलोनी के रहवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि नगर निगम ने शीघ्र ही आवारा श्वान को पकड़ने की मुहिम नहीं चलाई तो वह नगर निगम के गेट पर सामूहित आंदोलन की शुरूआत करेंगे। आंदोलन का रास्त उन्हें अत्यधिक त्रस्त होकर उठाना पड़ेगा।

Shares:

Popular

Popular

Leave a Reply