Eternal Hinduism

श्री खाटू श्याम धाम अंबिकापुरी में फाग महोत्सव 26 फरवरी से, बड़ा गणपति से निशान यात्रा निकालेगी

इंदौर।  श्री श्री खाटू श्याम धाम अंबिकापुरी एरोड्रम रोड इंदौर तीन दिवसीय खाटू श्याम फाग महोत्सव दिनांक 26 फरवरी से 28 फरवरी तक रखा गया है 26 फरवरी को सुबह 9:00 बजे गणपति से निशान यात्रा निकाली जाएंगी जो खाटू श्याम धाम अंबिकापुरी तक आएगी 27 तारीख

एकादशी को ओम श्री श्याम देवाय नमः के अखंड जाप और फूलों से अर्चन किया जाएगा 28 तारीख द्वादशी को शाम को 7:30 बजे महा आरती होगी एवं महाआरती के बाद बाबा के साथ फूलों से होली खेली जाएगी जिसमें इंदौर के सुप्रसिद्ध गायकार भी अपने फाल्गुनी भजनों का आनंद बरसाएंगे सभी भक्तों से आग्रह है समय पर पधार कर श्याम बाबा की कृपा प्राप्त करें ।

श्री श्री खाटू श्याम धाम राम गोपाल दास जी महाराज ने बताया कि प्रतिवर्ष श्याम बाबा के मंदिर में आयोजन होते है। इस वर्ष यह बड़ा आयोजन किया जा रहा है। जिसमें हजारों की संख्या में श्याम भक्त शामिल होगे।

Shares:
Leave a Reply