Culture and society

इंदौर का सबसे बड़ा कलर फेस्टिवल ‘होलीब्रेशन 2026’ 8 वें साल में धमाकेदार वापसी के साथ तैयार

इंदौर(विनोद गोयल)। रंगों और संगीत का सबसे बड़ा उत्सव होलीब्रेशन  एक बार फिर शहर में धूम मचाने के लिए तैयार है। इस वर्ष यह भव्य आयोजन अपने 8वें साल में प्रवेश कर रहा है और पहले से भी ज्यादा बड़ा, शानदार और यादगार अनुभव देने का वादा करता है। 4 मार्च 2026 को इंदौर की प्रीमियम प्रॉपर्टी दस्तूर डिलाइट (बायपास, इंदौर) में सुबह 10 बजे से शुरू होने वाला यह मेगा कलर फेस्टिवल हर आयु वर्ग के लोगों के लिए खुला रहेगा।

भव्य म्यूजिक फेस्टिवल स्टेज
होलीब्रेशन में इस बार एक भव्य म्यूजिक फेस्टिवल स्टेज तैयार किया गया है, जहां लाइव डीजे की शानदार प्रस्तुति और शहर का सबसे दमदार साउंड सिस्टम माहौल को पूरी तरह रंगीन बना देगा। कार्यक्रम की खास आकर्षणों में विशाल रेन डांस, आर्टिफिशियल पूल, लिक्विड ड्रमर्स और कार्निवल जैसा प्रीमियम अनुभव शामिल है, जो इसे एक सामान्य होली पार्टी से बिल्कुल अलग और खास बनाता है।

रंगों, संगीत और मस्ती के साथ होली
आयोजकों के अनुसार, पिछले सात वर्षों से होलीब्रेशन इंदौरवासियों के लिए खुशियों, रंगों और यादगार पलों का प्रतीक रहा है। इस बार 8 साल पूरे होने के मौके पर आयोजन को और भी भव्य और आकर्षक बनाया गया है।

इंदौर के युवाओं, परिवारों और दोस्तों के लिए यह एक ऐसा मंच है, जहां रंगों, संगीत और मस्ती के साथ होली का जश्न एक नए अंदाज में मनाया जाएगा। रंगों, संगीत और उत्साह के इस महाउत्सव का हिस्सा बनें और होलीब्रेशन 2026 के साथ होली कोमूँ बनाएं और भी खास।

Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *