इंदौर(विनोद गोयल)। रंगपंचमी के उल्लास और रंगों की बौछार के बीच अग्रवाल समाज की अग्रणी संस्था अग्रमंच द्वारा आयोजित शहर की प्रसिद्ध पारिवारिक फाग यात्रा (गेर) इस वर्ष भी पूरे उत्साह और भक्ति के साथ निकाली गई। लगातार 11वें वर्ष आयोजित इस रंगारंग यात्रा ने इंदौर की रंगपंचमी को और भी खास बना दिया।
रविवार 8 मार्च 2026 को निकली इस भव्य फाग यात्रा में श्री कसौटी श्याम बाबा का दिव्य रथ विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। बाबा ने भक्तों के साथ होली खेलते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और उल्लासमय हो उठा।
संस्था के संस्थापक आशीष गोयल ने बताया कि आमतौर पर “गेर” का नाम आते ही हुड़दंग और मस्ती का माहौल याद आता है, लेकिन अग्रमंच ने इस परंपरा को एक पारिवारिक उत्सव में बदल दिया। पिछले 11 वर्षों से यह यात्रा ऐसे माहौल में निकाली जा रही है, जहां बुजुर्ग, युवा, महिलाएं और बच्चे सभी एक साथ रंगों और संगीत के बीच नाचते-गाते इस उत्सव का आनंद लेते हैं।
प्राकृतिक रंगों और स्वच्छता का संदेश
संस्था की दीपिका गोयल ने बताया कि फाग यात्रा में केवल प्राकृतिक गुलाल का उपयोग किया गया। साथ ही लोगों को पानी बचाने के लिए सूखे रंगों से होली खेलने और शहर की स्वच्छता बनाए रखने का संदेश भी दिया गया। यात्रा में ढोल-ताशों की गूंज के बीच प्रसिद्ध फाग गायक श्रीधर झरकर और वृंदावन के कीर्तन सम्राट रसका पागल बाबा के शिष्य ने लाइव फाग गीतों की प्रस्तुति दी, जिनकी धुन पर श्रद्धालु झूमते-नाचते आगे बढ़ते रहे।
टीवी कलाकार टिल्लू बने आकर्षण
कार्यक्रम संयोजक नंदकिशोर कंदोई और राजेशकुंजीलाल गोयल ने बताया कि इस वर्ष यात्रा में टीवी शो “भाभी जी घर पर हैं” के लोकप्रिय किरदार टिल्लू भी विशेष रूप से मुंबई से पहुंचे। उन्होंने होली गीतों पर अपनी प्रस्तुति देकर यात्रा में चार चांद लगा दिए। वहीं संजय अग्रवाल (फटाका) और श्याम भाई ने अपने मारवाड़ी चंग ग्रुप के साथ शानदार भजनों और फाग गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को पूरी तरह रंगमय बना दिया।
महामंडलेश्वर ने दिखाई हरी झंडी
फाग यात्रा का शुभारंभ महामंडलेश्वर 1008 दादू महाराज सहित कई समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर पवन सिंघानिया, विष्णु बिंदल, राजेश बंसल, अविनाश ओयस्टर, अशोक ऐरन, नितिन अग्रवाल (अपेक्स), राजेश सोलंकी (भाजपा), पार्षद मृदुल अग्रवाल, प्रहलाद दादा, सुरेंद्र मित्तल, रानू अग्रवाल (नेत्रम) सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
सैकड़ों समाजजन हुए शामिल
यात्रा में मदन गरोठ, धीरज गर्ग, नारायण अग्रवाल (420), गोविंद मित्तल (मोरनी), मनीष मित्तल (मोरनी), सचिन बंसल, नितेश अग्रवाल (कालू), अतुल गर्ग, राकेश अग्रवाल (भूत), मनीष मित्तल (जूनी इंदौर), सचिन दरबार, दिलीप गर्ग, मुकेश अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, गोविंद मंगल, आनंद अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल, संजय कुंजीलाल, पवन अग्रवाल (बैंक), ओम भाया, पुष्पा गुप्ता, विनीत गुप्ता, रश्मि नरेड़ी सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।
कार्यक्रम की जिम्मेदारी संभाली इन सदस्यों ने
संस्था की ओर से कीर्ति अग्रवाल (बंटी), विकास केडिया, हेमंत गोयल, शिवनारायण अग्रवाल, नवनीत केडिया, शैलेश अग्रवाल, धर्मेंद्र अग्रवाल, कपिल गोयल, संजय बिंदल, निकुंज गोयल, मनीष अग्रवाल, मुकेश गर्ग, रवि अग्रवाल, रितेश बंसल, सचिन अग्रवाल, नीलेश अग्रवाल, रवि गोयल, कैलाश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, मनीष बंसल, मनीष गोयल, अनिल गोयल और अमित अग्रवाल (सांची) को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
रंग, भक्ति और पारिवारिक एकता का अद्भुत संगम
रंगों की बौछार, ढोल-ताशों की थाप, भक्ति संगीत और पारिवारिक सहभागिता के साथ निकली यह फाग यात्रा इंदौर में रंगपंचमी की सबसे अनुशासित और पारिवारिक गेर के रूप में एक बार फिर यादगार बन गई।


