इंदौर। इनडोर और आउटडोर एडवरटाइजिंग तथा साइनेज सॉल्यूशंस की दुनिया का प्रमुख अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो Media Expo Mumbai 2026 का 57वां संस्करण 9 से 11 अप्रैल 2026 तक Bombay Exhibition Centre में आयोजित होगा। यह बहुप्रतीक्षित आयोजन ग्लोबल ब्रांड्स, टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट्स और क्रिएटिव प्रोफेशनल्स को एक मंच पर लाकर एडवरटाइजिंग और विज़ुअल कम्युनिकेशन की नई संभावनाओं को सामने लाएगा।
पिछले सफल संस्करणों की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए इस बार का शो खासतौर पर डिजिटल साइनेज और POP / POSM सॉल्यूशंस पर केंद्रित रहेगा। यह रिटेल, ब्रांडिंग और OOH (Out-of-Home) सेगमेंट में टेक्नोलॉजी-ड्रिवन और एप्लीकेशन-लेड विज़ुअल कम्युनिकेशन की बढ़ती मांग को दर्शाता है।

डिजिटल युग में तेजी से बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बावजूद बिलबोर्ड और आउटडोर एडवरटाइजिंग का बाजार मजबूत बना हुआ है। रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार भारत का बिलबोर्ड और आउटडोर एडवरटाइजिंग मार्केट 2025 में लगभग 576.3 मिलियन अमेरिकी डॉलर का राजस्व अर्जित कर चुका है और 2033 तक इसके 1,075.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। लगभग 8.2 प्रतिशत की CAGR से बढ़ते इस बाजार में व्यावसायिक भवनों में विज्ञापन और ब्रांडिंग के नए अवसर तेजी से उभर रहे हैं।
बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स और MSME सेक्टर की सक्रिय भागीदारी के कारण भारत में साइनेज और विज़ुअल कम्युनिकेशन इंडस्ट्री को नई गति मिल रही है, जिससे यह एक्सपो उद्योग के लिए और भी महत्वपूर्ण बन गया है।
Messe Frankfurt Asia Holdings Ltd. के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और बोर्ड मेंबर Raj Manek ने कहा,
“Media Expo Mumbai 2026 ऐसे समय पर आयोजित हो रहा है जब इंडस्ट्री तेजी से डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को अपना रही है। साथ ही, सस्टेनेबल और इको-कॉन्शियस सॉल्यूशंस की ओर भी उद्योग का रुझान बढ़ रहा है। एडवांस्ड डिजिटल साइनेज से लेकर इनोवेटिव इंटीरियर-एक्सटीरियर डेकोर फॉर्मेट तक, यह बदलाव OOH मीडिया इकोसिस्टम की बढ़ती ताकत और बहुमुखी क्षमता को दर्शाता है।”
करीब 15,000 वर्गमीटर के विशाल एग्जीबिशन एरिया में आयोजित होने वाले इस शो में 140 से अधिक प्रदर्शक हिस्सा लेंगे, जो 250 से ज्यादा ब्रांड्स के 350 से अधिक प्रोडक्ट्स प्रदर्शित करेंगे। इस एक्सपो में भारत के साथ-साथ चीन, इटली और साउथ कोरिया की प्रमुख अंतरराष्ट्रीय कंपनियाँ भी भाग लेंगी।
पिछले वर्षों में इस आयोजन में डिजिटल साइनेज और डिस्प्ले टेक्नोलॉजी, POP / POSM और रिटेल ब्रांडिंग सॉल्यूशंस, तथा लार्ज-फॉर्मेट और इंडस्ट्रियल प्रिंटिंग जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। इसके साथ ही LED डिस्प्ले सिस्टम, फैब्रिकेशन मटेरियल, प्रिंटिंग मशीनरी और साइन-मेकिंग उपकरणों की मांग लगातार बढ़ रही है।
उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि ब्रांड्स अब हाई-इम्पैक्ट, इमर्सिव और टिकाऊ डिस्प्ले टेक्नोलॉजी में तेजी से निवेश कर रहे हैं, जिससे आने वाले वर्षों में साइनेज और आउटडोर मीडिया सेक्टर नई ऊंचाइयों को छू सकता है।


