Popular

social organization

अग्रसैन सोशल ग्रुप के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय माहौल में सम्पन्न

इंदौर(विनोद गोयल)।  अग्रसैन सोशल ग्रुप के वर्ष 2026 के नव निर्वाचित पदाधिकारियों एवं 11 सदस्यीय संचालक मंडल का शपथ ग्रहण समारोह उत्साह, गरिमा और समाज सेवा के संकल्प के साथ सम्पन्न हुआ। समारोह में वरिष्ठ पत्रकार राजेश चेलावत ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए समाजहित में निरंतर कार्य करने का आह्वान किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता रिटायर्ड जस्टिस सत्येंद्र जोशी ने की।

दायित्व निभाने की प्रेरणा देती है शपथ
समारोह को संबोधित करते हुए अतिथि राजेश चेलावत ने कहा कि शपथ केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि यह पूरे वर्ष अपने दायित्वों को ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित 200 से अधिक समाजजनों को भी समाजसेवा और जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी की शपथ दिलवाई।

मंडल का दुपट्टा ओढ़ाकर  किया सम्मान
कार्यक्रम में ग्रुप परिवार के मार्गदर्शक और वरिष्ठ समाजसेवी प्रेमचंद गोयल ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं संचालक मंडल का दुपट्टा ओढ़ाकर और पुष्पमालाओं से स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया। ग्रुप समन्वयक राजेश गर्ग तथा संचालक शिव जिन्दल और विनोद गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2026 के लिए कमलेश मित्तल को अध्यक्ष, राजकुमार बंसल को महामंत्री, राजू बंसल को संयोजक, सतीश गोयल को कोषाध्यक्ष तथा 11 सदस्यीय संचालक मंडल को विधिवत शपथ दिलाई गई।

जनहित के कार्यों को और व्यापक रूप देगे पदाधिकारी
नवनिर्वाचित अध्यक्ष कमलेश मित्तल ने अपने संबोधन में आगामी वर्ष की योजनाओं और सामाजिक गतिविधियों की रूपरेखा साझा करते हुए कहा कि संगठन समाज सेवा, सहयोग और जनहित के कार्यों को और व्यापक रूप देगा।

इस अवसर पर ग्रुप के परामर्शदाता दुर्गेश अग्रवाल, संजय मंगल, कार्यक्रम प्रभारी मुकेश अग्रवाल, विजय गर्ग सहित अनेक वरिष्ठ समाजसेवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन प्राची गर्ग ने किया, जबकि अंत में जगदीश बंसल ने सभी का आभार व्यक्त किया। समारोह में उत्साह, अपनत्व और समाजसेवा के संकल्प का अनोखा संगम देखने को मिला।

Shares:

Popular

Popular

Leave a Reply