Eternal Hinduism

हिंदू नववर्ष पर गुड़ी पड़वा उत्सव का आयोजन, देंगे सामूहिक सूर्य अर्ध्य

इंदौर (विनोद गोयल)। सनातनी परंपरा हिंदू नव वर्ष गुड़ी पड़वा उत्सव का आयोजन इंदौर की ह्रदय स्थली राजवाड़ा पर प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी किया जा रहा है । संस्कार भारती जिला इंदौर ,लोक संस्कृति मंच एवं नगर निगम इंदौर के तत्वाधान मे 19 मार्च 2026 को प्रातः 5:30 बजे से कार्यक्रमों का आरंभ होगा।

लोक संस्कृति मंच के संयोजक शंकर लालवानी एवं महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं संस्कार भारती के कार्यकारी अध्यक्ष अविनाश मोतीवाले एवं पीयूष शर्मा ने बताया कि प्रातः 5:30 बजे से आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन होगा और संस्कार भारती के ध्येय गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। बृजमोहन बमरीले का वायलिन वादन होगा । सूर्य स्तुति की प्रस्तुति के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में कथक नृत्य प्राजक्ता दातार प्रेशियस पाटीदार द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा वही सामूहिक रामधुन की सुंदर लयबध्द प्रस्तुति भी दी जावेगी।नव वर्ष की मंगल बेला पर सुंदर रंगोली का निर्माण किया जावेगा एवं पारंपरिक गुड़ी भी सजाई जावेगी । तत्पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उगते सूरज को अर्घ्य दिया जावेगा और निमोली प्रसाद का वितरण किया जावेगा ।

कार्यक्रम संयोजक विलास सप्रे और सुधीर सूबेदार ने बताया कि इस अवसर पर परम पूजनीय अन्ना महाराज, दादू महाराज सहित कई संतों के साथ शहर के गण मान्य नागरिकों का का सानिध्य भी प्राप्त होगा।

Shares:
Leave a Reply