प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ के 132वें संस्करण का प्रसारण*
देश को एकजुट कर सकारात्मक संदेश देने का अद्भुत प्रयास है ‘मन की बात’ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री ने इन्दौर एयरपोर्ट से किया मन की बात का श्रवण
इंदौर, । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 132वें संस्करण का रविवार की सुबह आकाशवाणी से प्रसारण किया गया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इन्दौर प्रवास के दौरान लोकमाता अहिल्याबाई इंटरनेशनल एयरपोर्ट परिसर में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का श्रवण किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने विभिन्न विषयों पर चर्चा की और देश को एकजुटता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास तथा संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, महापौर पुष्पमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, श्रीमती मालिनी गौड़, महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा, सुश्री उषा ठाकुर, मनोज पटेल, कृष्णमुरारी मोघे, बाबुसिंह रघुवंशी, गोपीकृष्ण नेमा, सुदर्शन गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता आलोक दुबे, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी दीपक जैन टीनू, प्रताप करोसिया, सावन सोनकर, हरिनारायण यादव, चिंटू वर्मा, हरप्रीत सिंह बक्शी, नागेश पंवार सहित अनेक कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया में उपजे हालातों के संदर्भ में कहा कि हमें एकजुट होकर हर चुनौती से बाहर निकलना है। जो भी लोग इस विषय पर भी राजनीति कर रहे हैं, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। यह देश के 140 करोड़ देशवासियों के हित से जुड़ा विषय है, इसमें राजनीति का कोई स्थान नहीं है। ऐसे में जो भी लोग तरह-तरह की अफवाहें फैला रहे हैं, वे देश का बहुत बड़ा नुकसान कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने सभी देशवासियों से अपील की कि सभी जागरूक रहें, किसी भी तरह की अफवाहों और किसी के भी बहकावे में ना आएं। सरकार की तरफ से जो आपको निरंतर जानकारी दी जा रही है, उस पर भरोसा करें और उसी पर विश्वास करके कोई कदम उठाएं। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि जिस तरह हमने देश के 140 करोड़ देशवासियों के सामर्थ्य से पुराने सभी संकटों को हराया था, इस बार भी हम सब मिलकर के इस कठिन हालत से बहुत ही अच्छी तरह बाहर निकल जाएंगे।
कार्यक्रम के पश्चात स्थानीय मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ‘मन की बात’ प्रधानमंत्री मोदी की ‘देश से अपनी बात’ कर सबसे जुड़े रहने का एक सशक्त माध्यम है। यह हम सभी देशवासियों के लिए एक बड़ी सौगात है। देश में हो रहे विकास, नवाचार, जनकल्याण के कामों के साथ-साथ गैर राजनीतिक विषयों को सामने लाकर पूरे देश को सौहार्द्र, भाईचारे और एकजुटता से रहने का सकारात्मक संदेश देने का प्रधानमंत्री का यह अद्भुत प्रयास है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मन की बात के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी का आभार भी व्यक्त किया।


