Popular

Health

टॉक शो में शहर के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी स्वास्थ्य और फिटनेस की महत्वपूर्ण सलाह

टॉक शो में, शहर के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी स्वास्थ्य और फिटनेस की महत्वपूर्ण सलाह

इंदौर। इंदौर सुपरचार्ज द्वारा आज नेहरू स्टेडियम में एक विशेष टॉक शो का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों—डॉ. भारत रावत, डॉ. रचना मालवीय और डॉ. नितिन शर्मा—ने भाग लिया। इस सत्र का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली, फिटनेस और रनिंग के महत्व के प्रति जागरूक करना था।

डॉक्टरों ने प्रतिभागियों को मैराथन से पहले और बाद में अपनाई जाने वाली सही डाइट, वार्म-अप और फिटनेस रूटीन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि नियमित दौड़ और व्यायाम से कैसे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है।

यह टॉक शो इंदौर सुपरचार्ज 10K कलर रन (8th एडिशन) के तहत आयोजित किया गया,  इस मैराथन में बड़ी संख्या में रनर्स और फिटनेस प्रेमियों के शामिल होने की उम्मीद है।

इंदौर सुपरचार्ज पिछले 7 वर्षों से लगातार इस तरह के आयोजन कर रहा है, जिससे शहर में फिटनेस और हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा मिल रहा है।

आयोजकों ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस मैराथन का हिस्सा बनें और एक स्वस्थ जीवनशैली की ओर कदम बढ़ाएं।

Shares:

Popular

Popular