Uncategorized

श्री खाटू श्याम भागवत कथा का आयोजन 20 जून से 24 जून तक

श्री खाटू श्याम भागवत कथा का आयोजन 20 जून से 24 जून तक

 

इंदौर।(  भारती जोशी) । श्री श्री खाटू श्याम धाम अंबिकापुर एरोड्रम रोड इंदौर पर 29 वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष में श्री खाटू श्याम भागवत कथा का आयोजन 20 जून से 24 जून तक रखा गया है। व्यास पीठ पर श्री स्वामी संजय प्रभाकर जी दिल्ली से पधारेंगे और अपने मुखारविंद से कथा का वाचन संगीत के साथ स्कंदपुराण के अनुसार करेंगे। खाटू श्याम के विषय में बहुत सी भ्रांतियां फैली हुई हैं, उन भ्रांतियों का निराकरण भी इस कथा के माध्यम से किया जाएगा।

दिनांक 24 जून को कथा का समापन होगा 25 जून को निर्जला एकादशी के उपलक्ष में बाबा को छप्पन भोग, विशेष श्रृंगार, अभिषेक, खाटू श्याम यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।

26 जून को भीम द्वादशी के उपलक्ष में दोपहर 11:30 बजे बाबा की पवित्र ज्योत के दर्शन, दोपहर में महिला मंडल द्वारा भजन, सायकाल 7:30 बजे महा आरती एवं भजन संध्या के साथ-साथ चलित भंडारे का आयोजन रखा गया है। भक्तजन इसी को निमंत्रण मानकर पधारने की कृपा करें।

Shares: