Popular

Culture and society

सिंहस्थ मेले में रामस्नेही संप्रदाय की ओर से चिकित्सा एवं अन्नक्षेत्र सहित विभिन्न सेवा प्रकल्प चलाए जाएँगे

अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा

सिंहस्थ मेले में रामस्नेही संप्रदाय की ओर से चिकित्सा
एवं अन्नक्षेत्र सहित विभिन्न सेवा प्रकल्प चलाए जाएँगे

सिंहस्थ मेला प्राधिकरण अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल ने किया जगदगुरु स्वामी रामदयाल महाराज का अभिनन्दन

इंदौर। अंतर्राष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के आचार्य जगदगुरु स्वामी रामदयाल महाराज के सानिध्य में आगामी सिंहस्थ मेले में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए चिकित्सा सेवा, अन्नक्षेत्र एवं अन्य सेवा कार्यों की गतिविधियाँ संचालित की जाएगी। रामस्नेही संप्रदाय के स्वामित्व की उज्जैन के बडनगर रोड पर स्थित भूमि पर उक्त सेवा प्रकल्प चलाकर पीड़ित मानवता के साथ ही सिंहस्थ मेले में आने वाले भक्तों की सेवा भी की जाएगी।
उक्त जानकारी देते हुए अभा अग्रवाल महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री हरि अग्रवाल एवं मालवा प्रान्त के अध्यक्ष अशोक गोयल ने बताया कि रामस्नेही संप्रदाय के आचार्य जगदगुरु स्वामी रामदयाल महाराज ने बुधवार को उज्जैन पहुंचकर बडनगर रोड स्थित संप्रदाय के स्वामित्व वाली भूमि का अवलोकन किया। इस अवसर पर सिंहस्थ मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री जगदीश अग्रवाल एवं उज्जैन अग्रवाल समाज की ओर से शैलेन्द्र मित्तल एवं ललिता मित्तल ने जगदगुरु का अभिनंदन किया। अभा अग्रवाल महासभा के पदाधिकारियों ने इस मौके पर जगतगुरु का शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया और आश्वस्त किया कि महासभा एवं इंदौर उज्जैन के अग्रवाल बंधुओं के सहयोग से सिंहस्थ मेले के दौरान संचालित किए जाने वाले विभिन्न सेवा प्रकल्पों में वे भी भागीदार बनेंगे।
जगदगुरु स्वामी रामदयाल महाराज ने इस अवसर पर बताया कि संप्रदाय की ओर से पूरे देश में चिकित्सा एवं अन्नक्षेत्र की सेवा गतिविधियाँ पहले से संचालित की जा रही हैं। अब बडनगर रोड स्थित संप्रदाय की भूमि पर सिंहस्थ मेला प्राधिकरण के सहयोग से इस भूमि पर सेवा गतिविधियाँ संचालित की जाती हैं तो यह बड़े पुण्य और सेवा का कार्य होगा। सिंहस्थ मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल ने जगदगुरु स्वामी रामदयाल महाराज का स्वागत करते हुए आश्वस्त किया कि वे इस सेवा अभियान में हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन हरि अग्रवाल ने किया और आभार माना रामस्नेही संप्रदाय के ट्रस्टी मुकेश कचोलिया ने।

संलग्न चित्र – जगदगुरु स्वामी रामदयाल महाराज का अभिनन्दन करते सिंहस्थ मेला प्राधिकरण अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, एवं अभा अग्रवाल महासभा के पदाधिकारी।

श्री संपादकजी दैनिक
की ओर सादर प्रकाशनार्थ

भवदीय
(हरि अग्रवाल)
9302106234
—————————————0000————————————–

Shares:

Popular

Popular