बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन के सहयोग से खजराना गणेश मंदिर पर आयोजित शिविर में 350 लोगों ने किया रक्तदान
10 जून तक शहर में चार प्रमुख स्थानों पर संस्था मानवता की पहचान एवं छवि वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से लगाए जाएँगे शिविर
इंदौर । बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन के तत्वावधान एवं संस्था मानवता की पहचान की मेजबानी में शनिवार को खजराना गणेश मंदिर परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर में 350 लोगों ने सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी एवं उद्योगपति विनोद अग्रवाल, सांसद शंकर लालवानी, फाउंडेशन की ट्रस्टी वंशिका-तपन अग्रवाल, संस्था मानवता की पहचान के अनुराग सचदेव, मंदिर के मुख्य पुजारी पं. अशोक भट्ट, सतपाल भट्ट, जयदेव भट्ट एवं प्रबन्धक घनश्याम शुक्ला ने दीप प्रज्वलन कर किया।
शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने इस वर्ष भी समाजसेवी विनोद अग्रवाल के जन्मोत्सव पर आज से 10 जून तक शहर के चार प्रमुख स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित करने का संकल्प लिया है। इसका शुभारंभ शनिवार को सुबह खजराना गणेश मंदिर पर हुआ, जहाँ संस्था मानवता की पहचान के अनुराग सचदेव, पंकज परिहार, वैभव जैन, संस्था छवि पारमार्थिक ट्रस्ट के गोपाल गोयल, संदीप गोयल, फाउंडेशन की ओर से प्रवीण मिश्रा, राजू यादव, समाजसेवी बालकृष्ण छाबछरिया एवं छावनी स्थित चमेलीदेवी अग्रवाल डायग्नोस्टिक रेडक्रॉस सेंटर के डॉ. राधिका, मेडिकल स्टाफ एवं अन्य सहयोगी बन्धु भी उपस्थति थे। सुबह से शाम 7 बजे तक चले शिविर में 350 लोगों ने रक्तदान किया। यह रक्त जरूरतमंद मरीजों को चमेलीदेवी अग्रवाल रेडक्रॉस सेंटर के माध्यम से उपलब्ध हो सकेगा।
खजराना गणेश मंदिर पर रविवार को भी सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक रक्तदान शिविर आयोजित होगा। इसके बाद सोमवार 8 जून को बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन के तत्वावधान में सशत्र सुरक्षा बलों के जवानों के लिए तथा 9 जून को संस्था छवि पारमार्थिक वेलफेयर सोसायटी की मेजबानी में फूटी कोठी चौराहा स्थित पुखराज पैलेस पर और 10 जून को यशवंत निवास रोड स्थित अग्रवाल हाउस पर बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन के मुख्यालय पर रक्तदान शिविरों के आयोजन होंगे।


