क्रीडा भारती द्वारा विश्व साइकिल दिवस पर रैली का आयोजन
इंदौर। क्रीडा भारती द्वारा संपूर्ण भारत मे विश्व साइकिल दिवस का आयोजन रखा गया।
इसमें इंदौर महानगर की ईकाई द्वारा आज ,प्रातः7 बजे से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। राजबाड़ा से प्रारंभ होकर राजबाड़ा पर ही संपन्न हुई।
रैली का नेतृत्व मध्यप्रदेश ओलंपिक संघ के अध्यक्ष श्री रमेश मेंदोला विधायक द्वारा किया गया। रैली मे 5 साल के बच्चे से लेकर 75 साल की आयु तक वालों ने सहभागिता की।
ज्ञातव्य है कि प्रधानमंती नरेन्द्र मोदी जी ने फिट इंडिया की संकल्पना को बुसट करते हुए साइकिल चलाने एंव स्वस्थ रहने का आह्वान किया है।
अर्जुन अवार्डी व क्रीडा भारती मालवा प्रांत अध्यक्ष विभिन्न खेल संस्थाओं के खिलाड़ी तथा प्रांत सचिव हरीश डागुर, हरदीप सिंह रूप्पल, राहुल, अभय लक्कड़, राजु गोतम, गोवर्धन, रंजन पंवार, संगीता, दक्ष सिंह गौड, वीरेंद्र पंवार, योगेश पुरोहित, राकेश मिश्रा, प्रेम दुआ, मिथलेश, राकेश सिरसिया, आदि उपस्थित थे।


