NEWS

सुखद वर्षा की कामना से प्राचीन मदन मोहनलाल मंदिर पर 56 भोग एवं महाप्रसाद से किया गया श्रृंगार

सुखद वर्षा की कामना से प्राचीन मदन मोहनलाल मंदिर पर 56 भोग एवं महाप्रसाद से किया गया श्रृंगार

इंदौर, । गोराकुंड, एमजी रोड स्थित प्राचीन मदन मोहनलाल मंदिर परिसर पर ज्येष्ठ माह के उपलक्ष्य में भगवान को 56 भोग एवं महाप्रसाद समर्पित कर समूचे अंचल में सुखद वर्षा की प्रार्थना की गई। मंदिर के प्रमुख अनुराग शर्मा एवं आलोक शर्मा के मार्गदर्शन में समूचे मंदिर परिसर को शुद्ध घी के व्यंजनों से श्रृंगारित किया गया। मंदिर से जुड़े राजेश जोशी ने बताया कि श्रृंगार दर्शन के लिए मंदिर पर बुधवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों में प्रसाद का वितरण भी किया गया

 

Shares: