अन्नपूर्णा क्षेत्र अग्रवाल महासंघ के मिलन समारोह में प्रतिभाओं का सम्मान, पौधरोपण एवं मूक परिंदों की सेवा का संकल्प
इंदौर। श्री अन्नपूर्णा क्षेत्र अग्रवाल महासंघ के तत्वावधान में केसर बाग रोड स्थित विट्ठल रुक्मणी गार्डन पर समाजसेवी राजेश गर्ग केटी एवं शिक्षाविद प्रो. डॉ. शंकरलाल गर्ग के मुख्य आतिथ्य में पारिवारिक स्नेह मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। महासंघ के संरक्षक किशोर गोयल ने अतिथियों का परिचय दिया। अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने महासभा की भावी योजनाएं और गतिविधियाँ बताई। अतिथियों ने इस मौके पर समाज बंधुओं को वर्षाकाल में पौधरोपण एवं ग्रीष्मकाल में मूक परिंदों की सेवा का संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर संस्थापक ओमप्रकाश चायवाले, रत्नेश गोयल, प्रमुख सलाहकार राजेंद्र गर्ग समर्पण, पूर्व अध्यक्ष शिव गर्ग, सुरेश गुप्ता, संजय गोयनका, मार्गदर्शक ओमप्रकाश रेतवाले, श्रीमती अनिता ऐरन, महामंत्री विष्णु गोयल, संयोजक पिंकेश मोदी, कोषाध्यक्ष सीए मनीष अग्रवाल, महिला उपाध्यक्ष मुक्ति गोपाल अग्रवाल, सहमंत्री धर्मेन्द्र गर्ग एवं प्रचार मंत्री अभिषेक सोनथलिया के साथ कार्यकारिणी सदस्यों ने भी अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में अतिथियों ने प्रतिभावान बच्चों का सम्मान कर उन्हें प्रमाण पत्र एवं मंजूषा भेंट की एवं उनके माता-पिता का भी सम्मान किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से पार्षद मृदुल अग्रवाल, नवलखा अग्रवाल संघ के राजेंद्र समाधान एवं महेश अग्रवाल, संस्था अग्र मिलन से तृप्ति-अरुण गोयल, उमेश अग्रवाल, शेखर गोयल, विजयनगर महासंघ से नितेश बंसल, नीरज अग्रवाल, शैलेन्द्र गोयल महू, संदीप अग्रवाल, संस्था अग्र साथिया से पुष्पा किशन गुप्ता, पिंकी रवि अग्रवाल, अग्रवाल कुटुम्ब से मनीष जिंदल, पायल जिंदल, रितेश राजवंशी एवं अन्य संगठनों के प्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम को सार्थक बनाने में दिनेश गर्ग, नवीन अग्रवाल, दीपिका पोत्दार, सीमा अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, रिंकू अग्रवाल, सोनिया गर्ग, भूपेंद्र बंसल, मनोज अग्रवाल टायर, गणेश अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, अजय अग्रवाल, विजय अग्रवाल, दिनेश सोनिया गर्ग, राजेश अग्रवाल रिजनेबल सहित सभी प्रमुख पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा। अतिथियों ने बच्चों को पौधरोपण एवं मूक परिंदों की सेवा करने का संकल्प दिलाया। शिक्षाविद डॉ. गर्ग ने सेव अर्थ मिशन की दिलचस्प जानकारी देते हुए समाजबंधुओं से आग्रह किया कि वे वर्षाकाल में “एक व्यक्ति एक पेड़” के आह्वान पर खुद भी अमल करें और बच्चों को भी प्रेरित करें। आभार माना महामंत्री विष्णु गोयल ने
।


