NEWS

अम्बिकापुरी खाटू श्याम मंदिर में आम्र वाटिका पुष्प  बंगले में विराजे श्याम बाबा, पहुंचे अनेक संत-विद्वान

अम्बिकापुरी खाटू श्याम मंदिर में आम्र वाटिका पुष्प बंगले में विराजे श्याम बाबा, पहुंचे अनेक संत-विद्वान

इंदौर । एयरपोर्ट रोड, अम्बिकापुरी स्थित खाटू श्याम मंदिर के 29वें सात दिवसीय वार्षिकोत्सव का समापन शुक्रवार को खाटू श्याम महायज्ञ की पूर्णाहुति और यज्ञनारायण के जयघोष के बीच सौल्लास सम्पन्न हुआ। महामंडलेश्वर स्वामी गोपालदास महाराज के सानिध्य में अ.भा. खाटू श्याम अखाड़े के अनेक संत-विद्वान इस अवसर पर उपस्थित थे, जिन्होंने कलियुग के देवता खाटू श्याम बाबा की महिमा बताई।

महंत नीलू बाबा ने बताया कि संध्या को खाटू श्याम बाबा का मनोहारी पुष्प एवं विद्युत श्रृंगार कर उन्हें आम्र वाटिका रूपी पुष्प बंगले में विराजित किया गया। मनोहारी पुष्प बंगले एवं श्रृंगार दर्शन के लिए मंदिर पर देर शाम तक भक्तों की कतारें लगी रही। चलित भंडारे में 3 हजार से अधिक भक्तों ने पुण्य लाभ उठाया। महोत्सव से जुड़े सहयोगी बंधुओं महेश वर्मा, चिराग शर्मा, अनमोल दुबे, मंथन गराडे, लगातार राठौर, गणेश शर्मा, मनीष शर्मा, सुनील राजोरिया एवं कार्यकर्ताओं मंथन राठौर, हेमंत महेश्वरी, गब्बर राठौर, नितिन बागड़ी, बिट्टू विश्वकर्मा, गोपी पुरोहित, महेंद्र सांखला का समापन प्रसंग पर महामंडलेश्वर स्वामी गोपालदास महाराज एवं महंत नीलू बाबा द्वारा सम्मान किया गया। मातृशक्ति की ओर से भारती शर्मा, खुशी शर्मा, मुस्कान शर्मा, तमन्ना शर्मा, योगिता शर्मा, पूजा शर्मा, आस्था शर्मा एवं किरण अग्रवाल ने पूरे समय महोत्सव की व्यवस्थाएं संभाली।

महामंडलेश्वर स्वामी गोपालदास महाराज ने सबके यशस्वी, सुखद एवं चिरायु जीवन की मंगल कामनाएँ व्यक्त की। अंत में महंत नीलू बाबा ने आभार माना एवं पधारे हुए संत विद्वानों का सम्मान कर उन्हें गरिमापूर्ण विदाई दी। इसके पूर्व दोपहर में मंदिर के महिला मंडल से जुडी सैकड़ों महिलाओं ने श्याम बाबा की स्तुति में अनेक मनोहारी भजनों से समूचे माहौल को श्याममय बनाए रखा

 

Shares: