अग्रवाल समाज महासंघ विजयनगर की नई कार्यकारिणी “नर सेवा
नारायण सेवा” एवं पांच पौधे रोपने के संकल्प के साथ करेगी श्रीगणेश
इंदौर। अग्रवाल समाज महासंघ विजय नगर क्षेत्र के नए संचालक मंडल, कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों की शपथ विधि समाजसेवी बालकिशन छाबछरिया, डॉ. कुलभूषण मित्तल कुक्की, दीपचंद अग्रवाल के आतिथ्य में कनाड़िया रोड, मौर्या हिल्स स्थित केबीसी सभागृह में “नर सेवा नारायण सेवा” तथा प्रत्येक वर्षाकाल में पांच पौधे रोपने के अभिनव संकल्प के साथ सम्पन्न हुई।
वर्ष 2026-28 के लिए गठित कार्यकारिणी में किशोर गोयल संरक्षक, नीतेश बंसल अध्यक्ष, शैलेन्द्र अग्रवाल (महू) महामंत्री, नीरज गोयल मूर्ति उपाध्यक्ष, संदीप अग्रवाल संगठन मंत्री, प्रमोद अग्रवाल कोषाध्यक्ष, अमित बंसल संयोजक, श्रीमती प्रीति-ऋषभ जैन वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भावना-मनीष गर्ग एवं संध्या-संदीप गर्ग उपाध्यक्ष, श्रीमती आभा-नीरज गोयल महिला संयोजक, पवन अग्रवाल सह संयोजक एवं पंकज अग्रवाल प्रचार मंत्री चुने गए। पुरुष कार्यकारिणी में मनीष गर्ग, रोहित सिंघल, विनय गुप्ता, अभिषेक मित्तल, लोकेश अग्रवाल, आनंद अग्रवाल एवं प्रवीण गोयल निर्वाचित हुए। महिला कार्यकारिणी में श्रीमती शीतल-संजय अग्रवाल, कविता-मनीष गर्ग, रुपाली-रोहित सिंघल, बबीता-नवीन अग्रवाल, सरिता-शशांक अग्रवाल, स्वाति-अतुल गुप्ता, पिंकी-पंकज अग्रवाल, ज्योति-पंकज अग्रवाल, उषा-विमल अग्रवाल एवं सुश्री साक्षी नीरज गोयल का मनोनयन किया गया। विशेष आमंत्रित महिला कार्यकारिणी में संध्या-प्रमोद जैन, पूजा-दीपक सिंथोलिया एवं अर्चना-गिरीश अग्रवाल का चयन किया गया।
शपथ विधि समारोह में गणेश गोयल, शीतल तोड़ीवाला, राजेश बंसल, राजेंद्र समाधान, संजय सीताराम, रत्नेश अग्रवाल, पार्षद मृदुल अग्रवाल, अजय मित्तल, सत्यप्रकाश अग्रवाल, संजय डी. गोयल, विनीत केटी, राजेश मेडिकल, रवि भैया, मनोज अन्नपूर्णा, अश्विन गोयल एवं वीरेन्द्र अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में प्रमुख अग्रवाल संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। समारोह में निवृतमान अध्यक्ष अजय अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष रमेश बंसल, गोविन्द मंगलश्री, के के गोयल कांट्रेक्टर भी विशेष रूप से मौजूद रहे। नए अध्यक्ष नीतेश बंसल ने “नर सेवा नारायण सेवा” एवं प्रत्येक वर्षाकाल में पांच पौधे रोपने के अभिनव संकल्प के साथ ही वादा किया कि उनकी कार्यकारिणी सेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं संगठन के विस्तार पर प्राथमिकता के साथ काम करेगी। संगठन में “एक सदस्य एक वृक्ष” के साथ इस संकल्प का श्रीगणेश हुआ। अंत में महामंत्री शैलेन्द्र अग्रवाल ने आभार माना।


