राकेश पाल के इन्दौर अभिभाषक संघ के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर विमुक्त घुमंतू एवं अर्ध घुमंतू जनजाति समुदाय ने भव्य स्वागत किया
इंदौर । जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में सब से कम उम्र के एवं एतिहासिक जीत दर्ज करने वाले अधिवक्ता राकेश पाल का अभिभाषक संघ के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर विमुक्त घुमंतू एवं अर्ध घुमंतू जनजाति समुदाय की ओर से बाल विज्ञान शिशु विहार हाई सेकेंडरी स्कूल परिसर में शाल श्रीफल एवं अहिल्या माता का प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।
सामाजिक कार्यकर्ता एवं संस्था अध्यक्ष प्रकाश मानावत ने जानकारी दी की इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर दादू महाराज एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय प्रचारक प्रवासी समुदाय एवं मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ के प्रभारी गोरेलाल बार्चै विशेष अतिथि सतीश बैरागी मंडल अध्यक्ष , पूर्व शासकीय अधिवक्ता राघवेन्द्र सिंह बैंस, समाजसेवी ओमप्रकाश सिंगी के आतिथ्य मे संपन्न हुआ।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभाषक एवं समाज के बंधु एडवोकेट पुरुषोत्तम धाकड़, एड.दरबार नायक, एड.गिरधारी राठौड़, एड.कैलाश मानावत, एड.सुनील चौधरी,एड.आरडी नैनावत , एड. पाठक बड़े, एड.मोहन पाल, मोहन राठौर, बबलू राठौर, ज्ञानी किरपाल सिंह, रमेश राठौड़, शंकर पवार, इंदरसिंह चौधरी, जितेन्द्र यादव, संस्कार दुबे, युगल सोनी,मोनिक मालवीय, वैशाली शिंदे, पदमा सिसोदिया, रामचंद्र चौधरीआदि बड़ी संख्या में विमुक्त घुमंतू एवं अर्ध घुमंतू जनजाति समुदाय के के सदस्य उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन द्वारका चौरसिया ने किया। मुकेश मानावत ने आभार प्रदर्शन किया।


