NEWS

पत्रकार चंदू गुप्ता की धर्मपत्नी श्रीमती निर्मला गुप्ता का आकस्मिक निधन, आज अंतिम संस्कार

शोक समाचार”
पत्रकार चंदू गुप्ता की धर्मपत्नी श्रीमती निर्मला
गुप्ता का आकस्मिक निधन, आज अंतिम संस्कार

इंदौर। श्री नागर चित्तौड़ा वैश्य महाजन समाज के समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार चंदू गुप्ता की धर्मपत्नी श्रीमती निर्मला गुप्ता (66) का निधन हो गया। वे डॉ. प्रियंका (मेडिकल ऑफिसर, भारतीय स्टेट बैंक ग्वालियर), मयंक (ज़ोनल मैनेजर, इंड्यूरेन्स, पुणे), दीपाश्री (संयुक्त कलेक्टर) की माताजी एवं डॉ. वरुण नीखरा (डेंटल सर्जन, ग्वालियर) एवं रोहित काशवानी (आईपीएस, एस.पी. विदिशा) की सासुजी थी और अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़कर चली गई हैं।
श्रीमती निर्मला जीवन पर्यन्त धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में अग्रणी रही। मृत्यु के ठीक पहले वे चार धाम की यात्रा सम्पन्न कर हरिद्वार से इंदौर लौट रही थीं, इस दौरान दिल्ली-मुंबई राजमार्ग पर दौसा के निकट हुई भीषण दुर्घटना में गम्भीर चोट लगने से उनका निधन हो गया। दौसा जिला अस्पताल से उनका पार्थिव शरीर लेकर परिजन रवाना हो गए हैं।
उनकी अंतिम यात्रा शुक्रवार 3 जुलाई को सुबह 11 बजे निज निवास पंचामृत 129, देवेन्द्र नगर, अन्नपूर्णा पावर हाउस के आगे से राजीव गाँधी चौराहा स्थित रीजनल पार्क मुक्ति धाम जाएगी।

 

Shares: