Popular

NEWS

वीर रायफल शूटिंग सोसायटी के निशानेबाजों ने 24 स्वर्ण, 14 रजत एवं 14 कांस्य पदक जीतकर यशस्वी कीर्तिमान बनाया

वीर रायफल शूटिंग सोसायटी के निशानेबाजों ने 24 स्वर्ण, 14 रजत एवं 14 कांस्य पदक जीतकर यशस्वी कीर्तिमान बनाया

जिला रायफल संघ द्वारा आयोजित महाराजा तुकोजीराव पंवार ट्रॉफी में जीते कुल 52 पदक

इंदौर। मध्य प्रदेश रायफल संघ के तत्वावधान में इंदौर जिला रायफ़ल संघ द्वारा हाल ही में आयोजित महाराजा तुकोजीराव पंवार ट्रॉफी, इंदौर डिस्ट्रिक्ट एवं इंटर स्कूल निशानेबाजी स्पर्धा में 28 संस्थाओं के 725 निशानेबाज़ो ने भाग लिया। इनमें वीर रायफ़ल शूटिंग सोसायटी के निशानेबाजों ने 52 पदक हासिल कर सभी शूटिंग समितियों में प्रथम स्थान प्राप्त करने का गौरवशाली कीर्तिमान बनाया।

सोसायटी के प्रमुख एवं कोच सतीश शर्मा ने बताया कि इनमें 24 स्वर्ण, 14 रजत एवं 14 कांस्य पदक शामिल हैं। वीर रायफल शूटिंग सोसायटी राज्य का पहला फायर आर्म ट्रेनिंग देने वाला क्लब है जिसके निशानेबाजों ने यह कीर्तिमान बनाया है। क्लब के निशानेबाजों में कर्णिका, गीतांशी, प्रद्युम्न, आराध्य, कशिश, रशिका आदि ने रायफल में तथा विद्या शर्मा, प्रियांशी, कृष्णम, अजय श्रीवास्तव, कृष्णा आदि ने पिस्टल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सोसायटी एवं क्लब का नाम रोशन किया है। क्लब के कोच सतीश शर्मा ने इस उपलब्धि पर सभी शूटर्स को बधाई देते हुए राज्य स्तरीय स्पर्धा में कड़ी मेहनत करने और इसी तरह लगातार पदक जीतने तथा नए कीर्तिमान बनाने की मंगल कामनाएँ व्यक्त की।

 

Shares:

Popular

Popular