NEWS

चार धाम की यात्रा संपन्न होने के बाद श्रीमती निर्मला गुप्ता पांचवें धाम की यात्रा पर पहुँच गईं। मुखाग्नि की रस्म में बेटियों ने भी बराबरी से अपना कर्तव्य निभाया

चार धाम की यात्रा संपन्न होने के बाद श्रीमती निर्मला गुप्ता पांचवें धाम की यात्रा पर पहुँच गईं।

मुखाग्नि की रस्म में बेटियों ने भी बराबरी से अपना कर्तव्य निभाया

माँ को अंतिम बिदाई देने के लिए बेटे के साथ बेटियों और पोते ने भी दी मुखाग्नि – अनेक संगठनों द्वारा श्रद्धांजलि

 

इंदौर। श्री नागर चित्तौड़ा वैश्य महाजन समाज के समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार चंदू गुप्ता की धर्मपत्नी श्रीमती निर्मला गुप्ता (66) की अंतिम यात्रा शुक्रवार को उनके देवेन्द्र नगर स्थित पंचामृत निवास से प्रारंभ होकर रीजनल पार्क पहुँचीं जहाँ शहर के विभिन धार्मिक-सामाजिक संगठनों की ओर से उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि और श्रद्धा सुमन समर्पित किए गए। मुखाग्नि उनके बेटे मयंक, उच्च शिक्षित बेटियों डॉ. प्रियंका तथा दीपाश्री एवं पोते अर्थ ने संयुक्त रूप से दी। इसके पूर्व अंतिम यात्रा में बेटियों ने माँ की पार्थिव देह को कन्धा भी दिया।

मुक्ति धाम पर आयोजित शोक सभा में हंसदास मठ के महामंडलेश्वर पवनदास महाराज, गीता भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष राम ऐरन, श्री विद्याधाम के ट्रस्टी पं. दिनेश शर्मा एवं राजेंद्र महाजन, श्रीनागर चित्तौड़ा वैश्य महाजन पंचमंडल के अध्यक्ष सीए नरेन्द्र अकोतिया, चित्तौड़ा वैश्य महाजन समाज उज्जैन के दिनेश महाजन, अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति एवं चमेलीदेवी योग केंद्र की ओर से किशोर गोयल एवं अखंड धाम आश्रम एवं इस्कॉन मंदिर की ओर से हरि अग्रवाल, इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष दीपक कर्दम, प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष सतीश जोशी, श्री खंडेलवाल वैश्य पंचायती सभा के पूर्व अध्यक्ष मुरलीधर धामानी, चित्तौड़ा समाज केन्द्रीय समिति की ओर से ब्रजमोहन गुप्ता, संस्था रंग तरंग की ओर से प्रवीण कश्यप, अभिभाषक संध के पूर्व अध्यक्ष कमल गुप्ता, कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट के प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता अशोक गोयल, श्रद्धा सुमन सेवा समिति के राजेन्द्र सोनी, विनय जैन, अग्रसेन सोशल ग्रुप के राजेश गर्ग, शिव जिंदल, विनोद गोयल, संस्था सेवा सुरभि के ओमप्रकाश नरेडा, पत्रकार आलोक वाजपेयी, प्रकाश कजोडिया, डॉ. हेम जोशी, डॉ. हिमांशु जोशी, संजय त्रिपाठी, मुकेश तिवारी, मनसुख परमार, रामकृष्ण मुले, प्रणय चौहान, प्रवीण जोशी, श्री मालवा मील अग्रवाल पंचायत के गोविन्द गर्ग भमोरी, यंग इंडिया क्लब के श्याम अग्रवाल जिंसी, अग्रवाल परिषद के पूर्व अध्यक्ष मनीष खजांची, विश्व हिन्दू परिषद गोसेवा भारती की ओर से अशोक हिन्दुस्तानी एवं योगेश होलानी, समाजसेवी राजेश कुंजीलाल गोयल, श्वेताम्बर जैन समाज के मनीष चोपड़ा, साहित्यकार हरेराम वाजपेयी, देवेन्द्र नगर रहवासी संघ के अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, अनिल दुबे आदि ने श्रीमती निर्मला गुप्ता की धार्मिक-सामाजिक गतिविधियों और उनके निर्मल स्वभाव की खुलेमन से सराहना करते हुए दिवंगत पुण्यात्मा के प्रति श्रद्धा सुमन समर्पित किए। शोकसभा का संचालन पूर्व पार्षद एवं प्रदेश कांग्रेस के उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष अरविन्द बागड़ी ने किया तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की ओर से भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

वक्ताओं ने कहा कि चार धाम की यात्रा सम्पन्न होने के बाद श्रीमती गुप्ता पांचवे धाम की यात्रा पर प्रस्थित हुई हैं। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में वैश्य-अग्रवाल समाज बंधुओं सहित स्नेहीजन शामिल थे, जिन्होंने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उठावना 4 जुलाई को शाम 4.30 बजे छत्रीबाग स्थित माहेश्वरी स्कूल परिसर स्थित बनवारीलाल जाजू सभागृह पर होगा। तद्पश्चात शाम 5 से 6.30 बजे तक शोक बैठक भी उसी स्थान पर रखी गई है। नियमित शोक निवारण बैठक निज निवास पंचामृत 129, देवेन्द्र नगर, अन्नपूर्णा पावर हाउस के आगे दिनांक 10 जुलाई तक प्रतिदिन शाम 7 से 9 बजे तक होगी।

 

Shares: