दूधी (अनूपपुर)। माँ नर्मदा उत्तरतट स्थित शेषघाट आश्रम, दूधी (पुष्पराजगढ़) के संस्थापक परम् पूज्य गुरुदेव श्रीश्री नर्मदा दास जी महाराज 28 जून 2026 (रविवार) को ब्रह्मलीन हो गए। उनके ब्रह्मलीन होने के उपलक्ष्य में आश्रम परिसर में संत परंपरा के अनुसार षोडशी संस्कार, सत्संग एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।

आयोजन समिति द्वारा जारी निमंत्रण के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ 12 जुलाई 2026 (रविवार) रात्रि 8:00 बजे सत्संग से होगा। इसके पश्चात 13 जुलाई 2026 (सोमवार) प्रातः 10:00 बजे षोडशी संस्कार एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर आश्रम के उत्तराधिकारी परम पूजनीय गुरुदेव श्रीश्री 1008 दाता अवधेश चेतन्य ब्रह्मचारी जी महाराज, सूरजकुंड धाम, कुंभलगढ़ (राजसमंद, राजस्थान) के सान्निध्य में देशभर से संत-महात्माओं का आगमन होगा। श्रद्धालुओं को संतों के दर्शन, सत्संग एवं सेवा का लाभ प्राप्त होगा
आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं, शिष्यगणों एवं क्षेत्रवासियों से परिवार सहित कार्यक्रम में उपस्थित होकर ब्रह्मलीन संत को श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा महाप्रसादी ग्रहण करने का आग्रह किया है।
कार्यक्रम
12 जुलाई 2026 (रविवार), रात्रि 8:00 बजे — सत्संग
13 जुलाई 2026 (सोमवार), प्रातः 10:00 बजे — षोडशी संस्कार एवं विशाल भंडारा
स्थान: शेषघाट आश्रम, दूधी, पुष्पराजगढ़, जिला अनूपपुर (मध्य प्रदेश)।


