NEWS

रेवती हिल्स पर 101 पौधे रोपकर महाजन परिवार ने लिया संतान की तरह देखभाल का संकल्प

रेवती हिल्स पर 101 पौधे रोपकर महाजन परिवार ने लिया संतान की तरह देखभाल का संकल्प

इंदौर। श्री नागर चित्तौड़ा वैश्य महाजन समाज के प्रमुख राजेंद्र महाजन एवं उनके परिजनों ने समाज बंधुओं के साथ एक पौधा माँ के नाम अभियान में रेवती रेंज पहुंचकर पर्यावरण संरक्षण के लिए अन्नपूर्णा देवी महेंद्र महाजन सुकृत ट्रस्ट की मेजबानी में 101 पौधों का रोपण कर हरित इंदौर के आव्हान में अपना सार्थक योगदान दिया। इस अवसर पर रेवती हिल्स पर आयोजित पौध रोपण में महाजन परिवार के सदस्यों ने वट वृक्ष, नीम एवं आम सहित विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधे रोपकर प्रकृति के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन किया। पौधरोपण के पहले परिजनों ने पौधों का पूजन भी किया। ट्रस्ट से जुड़े सदस्यों ने बताया कि यह आयोजन स्व. महेंद्र महाजन को समर्पित किया जा रहा है जिन्होंने अपने जीवनकाल में समाज सेवा एवं प्रकृति की सेवा को प्राथमिकता दी है। परिवार के सदस्यों, राजेंद्र महाजन, प्रीतेश, रीतेश, अरुण एवं अर्पित ने संकल्प लिया कि वे इन रोपे गए पौधों की साज संभाल, देखभाल और अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन संतान की तरह करेंगे और अपने स्नेहीजनों तथा मित्रों को भी इस तरह के आदर्श पौध रोपण के लिए निरंतर प्रेरित करते रहेंगे।

 

 

Shares: