Popular

NEWS

कल्याणमल खजांची पारमार्थिक ट्रस्ट द्वारा शीतल एवं शुद्ध आरओ जल के नए टैंकर का लोकार्पण

कल्याणमल खजांची पारमार्थिक ट्रस्ट द्वारा शीतल एवं शुद्ध आरओ जल के नए टैंकर का लोकार्पण

इंदौर। अग्रवाल समाज के वरिष्ठ समाजसेवी एवं विभिन्न अग्रवाल संगठनों के मार्गदर्शक रहे कल्याणमल खजांची की स्मृति में समाज बंधुओं ने उनके नाम पर पारमार्थिक ट्रस्ट का गठन कर आम लोगों की सुविधा के लिए आरओ वाले शीतल जल टैंकर की सेवा प्रारंभ की है, जिसका शुभारम्भ ट्रस्ट के कार्यालय पर संस्थापक मनीष खजांची एवं ट्रस्टी द्वय राजेंद्र समाधान और राजेंद्र अग्रवाल की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर अनिल गोयल, दिलीप अग्रवाल, सतीश गोयल एवं सचिन गोयल सहित गणमान्यजन एवं विभिन्न अग्रवाल संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

ट्रस्ट के संस्थापक मनीष खजांची ने बताया कि शीतल आरओ जल का यह टैंकर शहर के आम नागरिकों के हित में प्रारंभ किया गया है। “जल ही जीवन है” और ग्रीष्मकाल में सूखे कंठों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के पवित्र संकल्प के साथ यह टैंकर सेवा शहर के विभिन्न स्थानों पर निशुल्क उपलब्ध रहेगी। टैंकर सेवा के सुचारू संचालन एवं समन्वय की जिम्मेदारी ट्रस्टी द्वय राजेंद्र समाधान एवं राजेंद्र अग्रवाल को सौंपी गई

है।

 

Shares:

Popular

Popular