नशामुक्ति के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा के लिए स्वतंत्रता दिवस पर सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश मानावत सम्मानित
इंदौर। मध्यप्रदेश पुलिस नारकोटिक्स विंग, इंदौर द्वारा पलासिया स्थित कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश मानावत को नशामुक्ति के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय सेवा के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में नारकोटिक्स विंग के डीआईजी कुमार प्रतीक ने प्रकाश मानावत को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर पुलिस उप अधीक्षक संतोष हाड़ा एवं निरीक्षक अजय कुमार शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रकाश मानावत द्वारा लंबे समय से नशामुक्ति एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान मिलने पर सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


