*ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बोहरा समाज ने खुशी का विशाल जुलूस निकाला*
_जुलूस सियागंज बोहरा मस्जिद से निकलकर छत्रीबाग स्थित एबीएन स्कूल पर समाप्त हुआ_
*मिलाद के मुबारक मौके पर हरियाली एवं स्वच्छ पर्यावरण के लिए 1000 पौधे लगाए गए।।*
इंदौर ~ इंदौर दाऊदी बोहरा जमात ने पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वालेही वसल्लम के मिलाद के मुबारक मौके पर आज इंदौर दाऊदी बोहरा समाज ने खुशी का जुलूस निकाला।।
इंदौर बोहरा समाज के मीडिया प्रभारी मजहर हुसैन सेठजीवाला ने बताया कि जुलूस सियागंज बोहरा मस्जिद से निकलकर जवाहर मार्ग,झंडा चौक, नंदलालपुरा चौराहा,गुरुद्वारा चौराहा, मुंबई बाजार से मालगंज चौराहे होते हुए एबीएन स्कूल छत्रीबाग पर समाप्त हुआ।।
जुलूस की सदारत मुख्य आमिल जनाब शब्बीर भाई साहब हुसामी ने किया,शहर काजी जनाब डॉ इशरत अली साहब मुख्य रूप से उपस्थित थे।। मंच से जुलूस की सलामी दी गई इस अवसर पर शांति के प्रतीक सफेद कबूतर एवं तिरंगे गुब्बारे उड़ाए गए।।।
जुलूस में इंदौर के 17 बोहरा मोहल्ला के आमिल साहब,जमात एवं तंजीम के मेंबर विशेष रूप से शामिल हुवे।।
जुलूस में सबसे पहले भारत के तिरंगे झंडे के साथ “जल है तो कल है” जल बचाने का संदेश,हरियाली से खुशहाली के संदेश के साथ (1000 पौधे लगाए गए),साइक्लोथों से सेहत का संदेश एवं बिसनेस को बढ़ावा देने वाले संदेश पोस्टर बैनर चल रहे थे।
सैयदना की शान में मदह पढ़ी जा रही थी। देश में भाईचारा,एकता,अखंडता एवं अमन की दुआ के साथ अच्छी बारिश हो इसकी दुआ की जा रही थी।।
जुलूस में एबीएन स्कूल बैंड, बद्री स्कूल बैंड,बुरहानी गार्ड बैंड एवं विभिन्न जमात के बैंडों द्वारा राष्ट्रीय धुन एवं सैयदना की शान में प्रस्तुति दी जा रही थी।।।
जुलूस में ऊंट,घोड़े,बग्घी मुख्य आकर्षक का केंद्र थे,जिसमें बच्चे एवं समाजजन चल रहे थे।।।
जुलूस सुबह 8:00 बजे सियागंज मस्जिद से शुरू हुआ जिसका एक छोर मुंबई बाजार था और दूसरा छोर सियागंज मस्जिद था। जुलूस का बोहरा समाज जनों में इतना उत्साह था कि हजारों की तादाद में बोहरा समाजजनों ने सुबह से ही जुलूस में शामिल होने के लिए जुलूस स्थल पर पहुंच गए थे। जुलूस में समाज के सभी वरिष्ठ समाजजन, बुरहानी गार्ड,शबाब उल इदुज्जहबी कमेटी, नगर सुरक्षा समिति के लोग पैदल चल रहे थे।
इस अवसर पर इंदौर जनसंपर्क समिति के मुख्य शेख खुजेमा पेटीवाला,वार्ड 73 के पूर्व पार्षद सादिक खान,इकबाल चप्पू,शब्बीर बेगवाला, नजमुद्दीन खुर्शीद एवं जौहर मानपुरवाला उपस्थित थे।
ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बोहरा समाज ने खुशी का विशाल जुलूस निकाला
Shares:


