NEWS

मालवा मील अग्रवाल पंचायत द्वारा 10 दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव में होंगे अनेक दिलचस्प कार्यक्रम 

मालवा मील अग्रवाल पंचायत द्वारा 10 दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव में होंगे अनेक दिलचस्प कार्यक्रम

बच्चों और महिलाओं के लिए विभिन्न स्पर्धाओं के साथ हुआ शुभारंभ – अन्य स्पर्धाएं भी होंगी

इंदौर। श्री मालवा मील अग्रवाल पंचायत द्वारा 10 दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला का शुभारंभ पंचायत के वरिष्ठ बाबूलाल मित्तल तम्बाकूवाले के आतिथ्य में महाराजा अग्रसेन के चित्र पूजन एवं ध्वजा पूजन के साथ हुआ। मालवा मील स्थित अग्रवाल पंचायत भवन पर महोत्सव के तहत विभिन्न स्पर्धाएं भी होंगी और विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार भी देंगे।

पंचायत के अध्यक्ष गोविन्द गर्ग भमोरी, मंत्री सुशील अग्रवाल, कोषाध्यक्ष गोविन्द गोयल अलंकर ने बताया कि मालवा मील अग्रवाल पंचायत, अग्रसेन महिला प्रगति सभा एवं अग्रसेन यंग क्लब के संयुक्त तत्वावधान में महोत्सव के कार्यक्रम आयोजित होंगे। महिला प्रगति सभा की अध्यक्ष श्रीमती मोनिका पोत्दार एवं यंग क्लब के अध्यक्ष निमिष मंगल, उत्सव संयोजक विजित अग्रवाल और अमित मंगल ने बताया कि बच्चों के लिए खेलकूद, चित्रकला, स्वस्थ शिशु स्पर्धा, चेयर रेस, सादी एवं लंगड़ी दौड़ सहित अनेक स्पर्धाएं आयोजित की गई। अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति के पूर्व अध्यक्ष संतोष गोयल, पंचायत के निवृतमान अध्यक्ष अजय गोयल, उपाध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, सहमंत्री कल्याण अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, नरेश मित्तल, सतीश मंगल मनोहर अग्रवाल, गोविन्द रामजीलाल गोयल, सावित्री मित्तल, शैली अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के समाज बंधु उपस्थित थे। महोत्सव के दौरान अन्य रोचक स्पर्धाएं भी होंगी। प्रारम्भ में अतिथियों का स्वागत प्रवीण अग्रवाल, मोहन अग्रवाल, अजय अग्रवाल, विनय गुप्ता, मयंक अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, शुभ अग्रवाल, उत्तम गोयल, पल्लव गोयल, नमन मित्तल एवं अमन अग्रवाल ने किया। संचालन नरेश मित्तल एवं गोविन्द गर्ग ने किया और आभार माना सतीश मंगल ने।

 

 

Shares: