अग्रवाल समाज पूर्व क्षेत्र की कलश यात्रा में महालक्ष्मी की पालकी, सांस्कृतिक संध्या सहित अनेक आकर्षण रहेंगे
इंदौर। अग्रवाल समाज पूर्व क्षेत्र के तत्वावधान में पितृ पुरुष महाराजा अग्रसेन की 5150वीं जयंती की पूर्व संध्या पर शनिवार 10 अक्टूबर को नंदानगर मेन रोड स्थित सांईनाथ मंदिर से निकलने वाली भव्य कलश यात्रा की व्यापक तैयारियां चल रही हैं। शनिवार को मालवा मील अग्रवाल पंचायत भवन पर समाजसेवी महेश मित्तल की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्वी क्षेत्र की 70 से अधिक कॉलोनियों के समाज बंधुओं ने शामिल होकर यात्रा की भव्यता, महालक्ष्मी की पालकी, सांस्कृतिक संध्या एवं महिलाओं तथा बच्चों के लिए होने वाली स्पर्धाओं को अंतिम रूप दिया।
संगठन के प्रमुख परामर्शदाता पी.डी. अग्रवाल कांट्रेक्टर, संयोजक गणेश गोयल, अजय गोयल, सह संयोजक गोविंद गर्ग भमोरी एवं नरेश मित्तल ने बताया कि समन्वयक विजय मित्तल, राजेंद्र अग्रवाल राधे-राधे, गोविन्द मंगल गैस, प्रमोद गर्ग आईडीए, अजय मित्तल, सोनू अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, नंदकिशोर कंदोई, नितेश बंसल, केके गोयल, मोहन अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, विनोद बंसल, मनोहर अग्रवाल, राजेश कुंजीलाल गोयल , संजय पटाखा वाले, विजित अग्रवाल ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखे। विजय मित्तल ने पिछले 20 वर्षों से आयोजित की जा रही कलश यात्रा की विस्तृत जानकारी प्रदान की। संचालन गोविन्द गर्ग ने किया और आभार माना नरेश मित्तल ने ।

