NEWS

अग्रवाल समाज महासंघ विजयनगर ने सुबह निकाली भव्य प्रभातफेरी, महाआरती में शामिल हुए सैकड़ों समाज बंधु

 

अग्रवाल समाज महासंघ विजयनगर ने सुबह निकाली भव्य प्रभातफेरी, महाआरती में शामिल हुए सैकड़ों समाज बंधु

अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में समाज बंधु अपने-अपने घरों पर रोशन करेंगे 5-5 दीपक, होंगे जुलूस में शामिल

इंदौर। अग्रवाल समाज महासंघ विजयनगर द्वारा पितृ पुरुष महाराजा अग्रसेन की 5150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में रविवार सुबह पंचमुखी बालाजी मंदिर, सत्य साईं चौराहा से वसंत विहार शांति निकेतन होते हुए कम्यूनिटी हॉल तक भव्य प्रभात फेरी निकाली गई।

महासंघ के संरक्षक किशोर गोयल, अध्यक्ष नीतेश बंसल, महामंत्री शैलेन्द्र अग्रवाल महू, उपाध्यक्ष नीरज गोयल मूर्ति, संदीप अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल एवं अमित बंसल के मार्गदर्शन में क्षेत्र के सैकड़ों समाज बंधु महाराजा अग्रसेन का जयघोष करते हुए शामिल हुए। इस अवसर पर अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति के गणेश गोयल, हरि अग्रवाल, केके गोयल, अरविन्द बागड़ी, नंदकिशोर कंदोई, अरविन्द वेल्युअर, पूर्व पार्षद सूरज करो सहित अनेक गणमान्य बन्धु अतिथि के रूप में शामिल हुए। महिला कार्यकारिणी से शीतल-संदीप अग्रवाल, कविता-मनीष गर्ग, रुपाली-रोहित सिंघल, बबिता-नवीन अग्रवाल, सरिता-शशांक अग्रवाल, स्वाति-अतुल गुप्ता, पिंकी-पंकज अग्रवाल, ज्योति-पंकज अग्रवाल, उषा-विमल अग्रवाल एवं साक्षी-नीरज गोयल सहित क्षेत्र की अनेक बहनों ने प्रभातफेरी का नेतृत्व किया। श्रीमती संध्या प्रमोद जैन, पूजा दीपक सोंथलिया एवं श्रीमती अर्चना गिरीश अग्रवाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और महाआरती में शामिल हुए। प्रभातफेरी में महाराजा अग्रसेन एक सुसज्जित रथ पर सवार होकर शामिल हुए। महिलाएं चुनरी-साड़ी और पुरुष श्वेत वस्त्रों में सज-धजकर आए थे। प्रभातफेरी विजय नगर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होते हुए कम्यूनिटी हॉल पहुंची जहाँ आरती एवं अन्य रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। मार्ग में अनेक मंचों से प्रभातफेरी का स्वागत किया गया। अग्रसेन जयंती के दिन 11 अक्टूबर को क्षेत्र के सभी बंधु सुबह अग्रसेन प्रतिमा स्थल एवं शाम को राजवाडा से चिमनबाग तक निकलने वाली भव्य शोभा यात्रा में भी शामिल होंगे।

 

 

Shares: