अग्रवाल वैश्य कपल संघ द्वारा अग्रसेन प्रतिमा पर माल्यार्पण
इंदौर, । अग्रवाल वैश्य कपल संघ द्वारा महाराजा अग्रसेन की जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को नवलखा चौराहा स्थित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम समाजसेवी रामबाबू अग्रवाल की अध्यक्षता, पार्षद मृदुल अग्रवाल एवं राजू अग्रवाल के आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर सीए भरत नीमा, अभिभाषक कमल गुप्ता एवं महेश अग्रवाल, सीए विजय माहेश्वरी, मातृशक्ति की ओर से श्रीमती उमा अग्रवाल, शारदा खंडेलवाल, साधना माहेश्वरी, मनीषा एवं संगीता गुप्ता सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने महाराजा अग्रसेन के जयघोष के बीच माल्यार्पण किया। समाजसेवी रामबाबू अग्रवाल ने समाज बंधुओं को शहर को स्वच्छ रखने एवं महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों पर चलने की शपथ दिलाई।

