स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दिवंगत रखबचंद्र बाबेल की जन्मशताब्दी पर 6 विभूतियां हुई सम्मानित
नंदनवन रिजॉर्ट में रविवार को हुआ समारोह, सत्यनारायण पटेल और सुरेश मिंडा हुए शामिल
इंदौर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दिवंगत रखबचंद्र बाबेल की 100वीं जन्म जन्मशताब्दी के अवसर पर रविवार को अन्नपूर्णा रोड स्थित नंदनवन रिजॉर्ट पर एक विशेष श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस मौके पर उनके त्याग, तपस्या, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद करते हुए शहर की 6 प्रमुख विभूतियों स्वतंत्रता सेनानी बसंतीलाल पांडे, समाजसेविका अर्चना जायसवाल, सेवा एवं समर्पण के लिए इन्दु जैन तथा उत्तराधिकारियों में अनिल आजाद, इंदिरा चौधरी और कमलेश अग्रवाल को ‘सेनानी रखबचंद्र बाबेल सम्मान’ से अलंकृत किया गया। इस गरिमामय आयोजन में सत्यनारायण पटेल तथा विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए जिन्होंने दिवंगत बाबेल के देश की स्वतंत्रता में दिए गए योगदान और उच्च आदर्शों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। आयोजनकर्ता मदन परमालिया एवं सेनानी परिवार के राजेंद्र बाबेल, जितेंद्र बाबेल और उत्तराधिकारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए इस अवसर को परिवार व स्नेहीजनों के लिए अत्यंत भावुक और गौरवशाली क्षण बताया। इस मौके पर सुरेश मिंडा भी शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन राजकमल जैन ने किया।

