महाराजा अग्रसेन के जयघोष के बीच “भक्ति के रंग तम्बोला के संग” कार्यक्रम में समाज बंधुओं ने जीते सोना, चांदी सहित ढेरों उपहार
अग्रवाल सांस्कृतिक मंच नंदानगर द्वारा रवींद्र नाट्यगृह में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे अनेक अतिथि अग्रसेन के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
इंदौर। श्री अग्रवाल सांस्कृतिक मंच नंदानगर की मेजबानी में रवींद्र नाट्यगृह में अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में महामंडलेश्वर स्वामी रामगोपाल महाराज, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित समाज के अनेक वरिष्ठ बंधुओं के आतिथ्य में दीप प्रज्वलन के साथ ‘भक्ति के रंग तम्बोला के संग” कार्यक्रम सौल्लास सम्पन्न हुआ। खचाखच भरे रवींद्र नाट्य गृह में समाज बंधुओं ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
अतिथियों का स्वागत समन्वयक गणेश गोयल, विजय मित्तल, सत्यप्रकाश अग्रवाल काका, अरुण गोयल, आश्विन गोयल, विशाल अग्रवाल, कमलेश सिंघल, शोभित कंसल, वीरेंद्र अग्रवाल आदि ने किया। भक्ति पर आधारित तम्बोला में समाज बंधुओं ने विभिन्न देवी-देवताओं के जीवन चरित्र पर पूछे गए सवालों और पक्तियों का पूरे उत्साह के साथ जवाब दिया और अनेक पुरस्कार जीते। इस अवसर पर श्रीमती आशा विजयवर्गीय, पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय, निगम सभापति मुन्नालाल यादव, पार्षद पूजा पाटीदार, कविता खुवाल, हरिनारायण यादव, समाजसेवी जगदीश बाबाश्री, हितेश विष्णु बिंदल, नारायण अग्रवाल 420 पापड़, गोपाल अग्रवाल दया ज्वेलर्स, महेश मित्तल, प्रयोग गर्ग, अरविन्द बागड़ी, किशोर गोयल, अमित बंसल, नितिन शाश्वत, अक्षय गोयल, पंकज सिंघल, सौरभ अग्रवाल, लालजी पापड़ ने विजेताओं को पुरस्कार दिए। अतिथियों को स्मृति चिन्ह सोनू अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अजय मित्तल, राकेश अग्रवाल, शरद अग्रवाल, गिरीश अग्रवाल, विपिन बिंदल, सुधीर अग्रवाल, रितेश अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, विनय गुप्ता, राजेश अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, अक्षत मित्तल आदि ने भेंट किए। समाज बंधुओं ने पूरे उत्साह और महाराजा अग्रसेन के जयघोष के बीच सोना, चांदी और इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स सहित बम्पर पुरस्कार प्राप्त किए।

