महाराजा अग्रसेन के बताए मार्ग पर चलकर ही हम समाज की आदर्श, संस्कारित और सेवाभावी पीढ़ी तैयार कर सकते हैं
अग्रवाल समाज पूर्व क्षेत्र की मेजबानी में आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जमे रहे हजारों समाज बंधु –स्पर्धाओं के विजेता पुरस्कृत
इंदौर। अग्रवाल समाज पूर्व क्षेत्र की मेजबानी में पितृ पुरुष महाराजा अग्रसेन की 5150वीं जयंती की पूर्व संध्या पर मालवा मील चौराहा स्थित अग्रसेन धाम पर आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक स्पर्धाओं और 5150 दीपों से की गई महाराजा अग्रसेन और कुलदेवी महालक्ष्मी की सामूहिक आरती में 50 से अधिक कॉलोनियों के सामाजिक बंधुओं ने शामिल होकर देर रात तक महोत्सव का आनंद लिया। अतिथियों ने भी पूरे समय उपस्थित रहकर कलश यात्रा एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की खुलेमन से सराहना की। अतिथियों ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के बताए आदर्श मार्ग पर चलकर ही हम समाज की आदर्श, संस्कारित और सेवाभावी पीढ़ी को तैयार कर सकते हैं। महाराजा अग्रसेन के सन्देश हर युग और हर परिस्थिति में प्रासंगिक हैं।
संगठन के प्रमुख परामर्शदाता पी.डी. अग्रवाल कांट्रेक्टर, संयोजक गणेश गोयल, अजय गोयल, सह सहसंयोजक गोविंद गर्ग भमोरी एवं नरेश मित्तल ने बताया कि अग्रसेन धाम पर वरिष्ठ समाजसेवी प्रेमचंद गोयल, टीकमचंद गर्ग, दिनेश मित्तल, विष्णु बिंदल, नारायण अग्रवाल पापड़, गोविन्द मोरनी, गोपाल अग्रवाल दया, विपिन ब्रजवासी, अशोक ऐरन, महेंद्र अग्रवाल, महेश रामचरन मंगल, जगदीश बाबाश्री, महेश मित्तल, नितिन अपेक्स, मनीष खजांची, अशोक तेलवाले, गोविन्द मित्तल, शिखर देवकांत, प्रमोद बिंदल, शैलेष गर्ग, ओमप्रकाश कोल, अशोक अग्रवाल एबी, डॉ. जगदीश मंगल, ओमप्रकाश रेतवाले, सोनू अग्रवाल गारमेंट ने महाराजा अग्रसेन एवं कुलदेवी महालक्ष्मी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। न्यायाधीश नीरज अग्रवाल एवं न्यायाधीश श्रीमती प्रिंसी अग्रवाल ने भी विशेष अतिथि के रूप में शामिल होकर समाज बंधुओं का उत्साहवर्धन किया। अतिथियों का स्वागत गोविंद मंगल, राजेन्द्र अग्रवाल, गोविंद गोयल, प्रमोद गर्ग, संजय अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, निमिष मंगल सहित संगठन के पदाधिकारियों ने किया।
कलश यात्रा के दौरान आयोजित फैंसी ड्रेस स्पर्धा में एकलव्य अर्पित कंसल को अभिमन्यु बनने पर प्रथम, रिदांश ग्रिमेश अग्रवाल को भगवान जगन्नाथ बनने पर द्वितीय एवं आराध्या अंकित अग्रवाल को भारत माता बनने पर तृतीय विजेता घोषित किया गया। ख्वाहिश विवेक अग्रवाल को विष्णु भगवान के श्रृंगार में प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा अन्य स्पर्धाओं के विजेताओं को भी विधायक गोलू शुक्ला, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, पार्षद नंदकिशोर पहाड़िया, पार्षद मृदुल अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल दया, राजेंद्र गोयल समाधान, विनीत अग्रवाल, अमन अग्रवाल, पल्लव गोयल, निमिष मंगल, अमित मंगल, श्रीमती मोनिका पोत्दार एवं श्रीमती रेखा गोयल सहित अनेक मेहमानों ने आकर्षक पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया। विनस ग्रुप के कलाकारों ने देर रात तक गजानंद सहित शिव बारात, सांवरिया सेठ के दरबार, वानर सेना सहित उड़ते हनुमान, भगवान जगन्नाथ के दरबार एवं श्रीनाथजी की झांकी सहित अनेक दिलचस्प सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर हजारों समाज बंधुओं को बांधे रखा। संचालन गोविन्द गर्ग भमौरी ने किया।
–

