Popular

NEWS

देर रात तक डेढ़ लाख वर्गफुट में चिमनबाग मैदान पर बना पांडाल खचाखच भरा रहा 

 

देर रात तक डेढ़ लाख वर्गफुट में चिमनबाग मैदान पर बना पांडाल खचाखच भरा रहा

25 हजार से अधिक समाज बंधुओं ने की अग्रसेन और महालक्ष्मी की महाआरती, न्यायमूर्ति विनय सराफ ने किए पुरस्कार वितरण

इंदौर। पितृ पुरुष महाराजा अग्रसेन की 5150वीं जयंती के उपलक्ष्य में चिमनबाग मैदान पर शहर के 140 अग्रवाल संगठनों की प्रतिनिधि शीर्ष संस्था श्री अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति द्वारा आयोजित विभिन्न रंगारंग स्पर्धाओं के विजेताओं को मप्र उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति विनय सराफ के मुख्य आतिथ्य में वरिष्ठ समाजसेवी विनोद अग्रवाल, प्रेमचंद गोयल एवं केन्द्रीय समिति के पदाधिकारियों एवं पूर्व अध्यक्षों ने पुरस्कृत किया। सामाजिक सम्मेलन में लगभग 25 हजार समाज बंधुओं ने महाराजा अग्रसेन और कुलदेवी महालक्ष्मी की सामूहिक आरती कर भगवान श्रीनाथ को 56 भोग समर्पित किए। इस दौरान समूचा परिसर बार-बार महाराजा अग्रसेन के जयघोष से गूंजता रहा। समाज बंधुओं का उत्साह इतना जबरदस्त था कि रात 12 बजे तक भी डेढ़ लाख वर्गफुट में बना पांडाल खचाखच भरा रहा।

संयोजक गणेश गोयल एवं अरविन्द बागड़ी ने बताया कि राजवाड़ा से चिमनबाग मैदान तक निकली भव्य शोभायात्रा में सैकड़ों बच्चों ने फैंसी ड्रेस स्पर्धा में नेहरु, गाँधी, मोदी, अग्रसेन, महालक्ष्मी एवं देश की अन्य महान विभूतियों के श्रृंगार में सज-धजकर अपनी प्रस्तुतियां दी। इसी तरह सोलह श्रृंगार में सजी-धजी महिलाओं और युवतियों ने भी बढ़-चढ़कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कलश सज्जा स्पर्धा में भी सौ से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। समाज की 300 से अधिक महिलाओं और युवतियों ने गरबा नृत्य की प्रस्तुतियां देकर समाज बंधुओं का मन मोह लिया। केन्द्रीय समिति के टीकमचंद गर्ग, रमेश मित्तल मेडिकेप्स, पवन सिंधानिया मोयरा, जगदीश गोयल बाबाश्री, प्रकाश मोमबत्ती ने सभी अतिथियों और अन्य मेहमानों का स्वागत किया।

शोभा यात्रा संयोजक गोविन्द सिंघल ने बताया कि निर्णायक मंडल द्वारा घोषित नतीजों के अनुसार दिव्या अग्रवाल प्रथम, संध्या अग्रवाल द्वितीय एवं अनमोल अग्रवाल तृतीय विजेता रही। इस स्पर्धा की प्रभारी राधा अग्रवाल थी। सजी-धजी स्पर्धा में सानवी बिंदल प्रथम, सीमा अग्रवाल द्वितीय एवं राधा अग्रवाल तृतीय विजेता रही। इस स्पर्धा की प्रभारी पुष्पा गुप्ता थी। फैंसी ड्रेस स्पर्धा में प्रणव बंसल प्रथम, दानिश बंसल द्वितीय एवं सानवी बंसल तृतीय रहे। इस स्पर्धा की प्रभारी श्रीमती पिंकी अग्रवाल थी। इसके अतिरिक्त छोटे बच्चों में तेजस अग्रवाल, पूर्वा अग्रवाल सहित अन्य बच्चों को भी प्रोत्साहन पुरस्कार दिए गए।

सभी विजेताओं को सामाजिक सम्मेलन के दौरान न्यायमूर्ति विनय सराफ के मुख्य आतिथ्य में पुरस्कृत किया गया। विजेताओं को तथा केन्द्रीय समिति के पूर्व अध्यक्षों सर्वश्री राम ऐरन, पी.डी. अग्रवाल, कुलभूषण कुक्की, विष्णु बिंदल, संतोष गोयल, किशोर गोयल, गोविंद सिंघल एवं राजेश बंसल तथा विभिन्न व्यवस्थाओं के प्रभारी महेश मित्तल, दिनेश बंसल पम्प, संजय मंडी, केके गोयल कांट्रेक्टर, सुभाष गोयल कसेरा बाजार, नन्दकिशोर कंदोई, राजेंद्र अग्रवाल राधे राधे ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। इसके पूर्व अतिथियों ने महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। पुरस्कार वितरण की श्रृंखला में विभिन्न स्पर्धाओं की प्रभारी राधा अग्रवाल, पुष्पा गुप्ता एवं पिंकी अग्रवाल का भी सम्मान किया गया। इन सभी कार्यक्रमों में आभा अग्रवाल, तृप्ति गोयल, स्वाति मंगल, वर्षा अग्रवाल, स्वाति गोयल, किरण तायल, निर्मला जिंदल, शोभा जैन, कांता अग्रवाल आदि का भी उल्लेखनीय सहयोग रहा। संचालन किया पुष्पा गुप्ता ने और आभार माना अरविन्द बागड़ी ने। सामाजिक सम्मेलन में 25 हजार से अधिक समाज बंधुओं ने महाआरती के पश्चात भजन संध्या एवं स्नेह भोज में भी अपनी भागीदारी दर्ज कराई।

 

 

Shares:

Popular

Popular