जरूरतमंद बच्चों के साथ खुशियां बांटकर मनाएं दीपावली कपड़े, मिठाई, पटाखे देकर नौनिहालो के चेहरे पर लाएं मुस्कान
Indore। दीपावली सिर्फ दीप जलाने और मिठाइयां बांटने का पर्व ही नहीं, बल्कि उन मासूम चेहरों पर मुस्कान लाने का अवसर भी है ,जिनकी खुशियां हमारे छोटे से सहयोग की राह देखती है।
विवेकानंद ट्रस्ट एवं बंजारा जन विकास सेवा समिति इन्दौर द्वारा विमुक्त घुमंतू एवं अर्ध घुमंतू जनजाति समुदाय के माचल छात्रावास धार रोड इन्दौर में अध्ययनरत जरूरतमंद विद्यार्थियों के साथ दीपावली की खुशियां बांटी।
ट्रस्ट अध्यक्ष प्रकाश मानावत ने जानकारी दी की इस अवसर पर जरूरतमंद बच्चों को कपड़े, मिठाई, पटाखे भेंट कर उनके जीवन में खुशियां के रंग भरने का प्रयास किया। कार्यक्रम प्रमुख अतिथि समाजसेवी अनंत महंत, राजेश मारु अखिल भारतीय प्रदेश अध्यक्ष सरगरा समाज, वरिष्ठ समाजसेवी लक्ष्मीनारायण चौधरी, निरीक्षक पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग निर्भय सिंह ठाकुर तथा ज्ञानी कृपाल सिंह के आतिथ्य में संपन्न हुआ।
समाजसेवी विष्णु चौधरी, जनपद सदस्य मुकेश यादव,शंकर पंवार, जीवन चौहान, केदार चौधरी,सरोज वर्मा, मदनलाल सोलंकी, नरेंद्र चौहान,राम चौहान, अजय पंवार सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डीएनटी डेवलपमेंट फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरसिंह चौधरी ने किया। जितेन्द्र यादव ने आभार प्रदर्शन किया।

